Last Updated:May 08, 2026, 17:48 IST
Meerut news: आरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्नातक में बीए, बीएससी एवं परास्नातक में एमए, एमएससी में छात्राओं को अध्ययन कराया जाता है. इसमें लगभग 25 ट्रेडिशनल कोर्स संचालित है. जिसमें छात्राएं अध्ययन करते हुए अपने बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा सकती हैं. उन्होंने बताया कि साथ यहां पर बेटियों में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए किचन गार्डन, वेस्ट सब्जियों से कंपोस्टिंग खाद, सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर सहित अन्य प्रकार के कोर्स भी शामिल है. जिससे की बेटियां अध्ययन कर सके.
ख़बरें फटाफट
मेरठः जो भी बेटियां इंटरमीडिएट के बाद स्नातक से संबंधित बीए, बीएससी में एडमिशन लेने की सोच रही है. लेकिन उनके मन में यही सवाल है कि आखिर किस कॉलेज में अध्ययन करते हुए वह अपने भविष्य को बेहतर बनाएं. जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ ही हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध जाए. तो ऐसे सभी बेटियों के लिए आरजी पीजी कॉलेज बेहद खास साबित हो सकता है. जहां बेटियों को आधुनिकता के साथ शिक्षा अध्ययन कराई जा रही है. लोकल 18 से आरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक बताती हैं की बच्चियों को कैरियर चुनने में और सही कॉलेज का चुनाव करने में समस्या आती है.
25 कोर्स में छात्राओं को मिलता है प्रवेश
लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए आरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्नातक में बीए, बीएससी एवं परास्नातक में एमए, एमएससी में छात्राओं को अध्ययन कराया जाता है. इसमें लगभग 25 ट्रेडिशनल कोर्स संचालित है. जिसमें छात्राएं अध्ययन करते हुए अपने बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ा सकती हैं. उन्होंने बताया कि साथ यहां पर बेटियों में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए किचन गार्डन, वेस्ट सब्जियों से कंपोस्टिंग खाद, सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर सहित अन्य प्रकार के कोर्स भी शामिल है. जिससे की बेटियां अध्ययन कर सके.
हॉस्टल की सुविधा भी है उपलब्ध
उन्होंने बताया कि काफी ऐसी बेटियां है कि जो कि ग्रामीण क्षेत्र से भी ताल्लुक रखती है.ऐसे में उन्हें कहीं भी प्राइवेट पीजी में रहने की आवश्यकता नहीं है. कॉलेज परिसर में ही संचालित हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है. जिसमें रहकर बेटियां अपनी पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों को काफी बेहतर तरीके से कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. जिससे की बेटियों को पढ़ने और रहने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो.
कैसे मिलेगा एडमिशन
कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्राओं को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू कर दी गई है. उसके माध्यम से ही वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके पश्चात कॉलेज प्रशासन द्वारा मेरिट बनाई जाएगी. मेरिट में अंकों के आधार पर ही एडमिशन का अवसर मिल पाएगा. अधिक जानकारी के लिए छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट का विजिट कर सकती है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Meerut,Uttar Pradesh










