अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, जिम की आड़ में धर्मांतरण का खेल

Last Updated:May 08, 2026, 17:53 IST

Mirzapur News : मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली स्थित जिम से धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जिसमें चर्चित जिम संचालकों द्वारा जबरदस्ती युवतियों से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था पुलिस ने कुल 11 आरोपियो को गिरफ्तार कर 6 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है.

जिम की आड़ में बनाया धर्मांतरण का खेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली थाने के पास स्थित चर्चित जिम से धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां कुछ चर्चित जिम संचालकों की ओर से जबरदस्ती कुछ युवतियों से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. हालांकि पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है. वहीं बता दें कि पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ 6 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसके अलावा इस मामले में जेल भेजे गये कुल 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी तैयारी पुलिस की ओर से की जा रही है.

युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने की करवाई
मामला 19 जनवरी 2026 का बताया जा रहा है, जब जिम में जाने वाली दो युवतियों ने जिम संचालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने बताया कि जिम की आड़ में जिम संचालकों और ट्रेंडर की ओर से लड़कियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था. साथ ही उनसे जबरदस्ती मजार पर कलमा पढ़वाया जाता था और उन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाता था.

धर्मांतरण में शामिल था जीआरपीएफ में तैनात सिपाही इरशाद खां
वहीं पुलिस शिकायत के बाद मामले में कुल 5 पांच जिम संचालकों को गिरफ्तार करते हुए केजीएन (ख्वाजा गरीब नवाज) जिम,आयरन फायर जिम और वी फिट जिम से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिम को सीज कर दिया है. हालांकि जानकारी की मुताबिक, जीआरपीएफ में तैनात सिपाही इरशाद खां भी इस पूरी घटना में शामिल था.

6 हजार पन्नो की बनेगी चार्जशीट, गैंगेस्टर एक्ट लगाने की तैयारी
बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में जिम संचालक मुख्य आरोपी इमरान खान और जीआरपीएफ में तैनात सिपाही इरशाद खां और मौलाना खलीलुर्रहमान सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं जांच के बाद अब पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि 90 दिनों में कोर्ट में कुल 6 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है.

About the Author

शिवानी गुप्ता

Shivani Gupta is a Media Professional with 3 years of experience in reporting, content writing and production. She has worked with reputed media organizations like News18, Hindustan Times⁠, DEN Kashi ⁠and The L…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति