Last Updated:October 03, 2025, 13:39 IST
Bigg Boss Latest Promo: बिग बॉस 19 अपने जबरदस्त टास्क और ट्विस्ट की वजह से काफी चर्चा में है. शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें घरवालों के बीच टकरार के साथ बगावत देखने को मिली. तो बिग बॉस ने सभी को एक साथ बैठकर बता दिया कि घर में नियम फॉलो ही करने होंगे.
ख़बरें फटाफट
बिग बॉस 19 के आज के एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा.
नई दिल्ली. बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में हैं. घर में रोज नए ड्रामा और कलैश देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड यानी बिग बॉस के 40वें दिन घरवाले कैप्टेंसी टास्क करते नजर आए. कैप्टेंसी टास्क के गार्डन एरिया में एक बड़ा गंदा डायनो बैठा है. घरवाले इस डायनासोर को घरवालों के नाम के अंडे खिलाकर कैप्टेंसी रेस से बाहर कर रहे हैं. अब तक शो से अभिषेक बजाज, प्रणित, अमाल, अशनूर , शहबाज और बशीर कैप्टेंसी रेस से बाहर हो चुके हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसके बाद बिग बॉस का मानना है कि आज भी तगड़ा मसाला देखने को मिलने वाले हैं.
शो के दो नए प्रोमो वायरल हो रहे हैं. जहां पहले वीडियो में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस और झगड़ा होता हुआ नजर आ रही है. वहीं, दूसरे प्रोमो में घरवालों की हेकड़ी बिग बॉस उतारते नजर आ रहे हैं.
अभिषेक-अमाल के बीच हुई तीखी बहस
जारी प्रोमो के मुताबिक, अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस और झगड़ा होता हुआ नजर आ रही है. यह झगड़ा कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौच करने के साथ ही हाथापाई तक आ पहुंचे. इस पूरे विवाद की वजह अशनूर कौर से जुड़ा एक कमेंट था. दरअसल, अमाल ने अशनूर के जरिए अभिषेक को कुछ ऐसा बोला, जिसे सुन वह उन पर भड़क उठे. दोनों के बीच हुई बहस इतनी तेज हो गई कि घर के बाकी सदस्यों को उन्हें रोकना पड़ा. घरवालों की कई कोशिशों के बावजूद भी अभिषेक और अमाल की लड़ाई नहीं रुकी और आखिर में बिग बॉस को टास्क ही रद्द करना पड़ा.
View this post on Instagram
क्यों हुआ झगड़ा?
इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अमाल मलिक ने अशनूर को लेकर अभिषेक पर एक तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी अभिषेक कुछ बोलते हैं, तो अशनूर को ऐसा लगता है जैसे वह भौंक रहा हो. इस बात से अभिषेक भड़क उठते हैं और शब्दों के जरिए उनके तंज का पलटवार करते हैं. इस बीच उनकी बीच की यह तकरार हाथापाई का रूप ले लेती है, जिससे घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है.
View this post on Instagram
बिग बॉस ने निकाली घरवालों की हेकड़ी
वहीं, दूसरे प्रोमों में कुनिका इस लड़ाई का वीडियो देखने की मांग उठाती हैं और अशनूर कंप्रेशन रूम में बिग बॉस को बुलाने की मांग करती है. घर में कई कंटेस्टेंट माइक उतार देते हैं. वहीं बसीर बिग बॉस पर कैमरे के सामने कहते हैं कि अगर घर में ये सब होगा तो मैं नहीं खेल सकता. बिग बॉस सभी को लीविंग रूम में बुलाते हैं और कहते है-‘बात-बात पर माइक उतारने की धमकी देना… ये डिमांड आप रख किसके सामने रहे हैं. मैं ब्लैकमेल होने के लिए हरगिस तैयार नहीं हूं. तो धमकियां आप अपने ही पास रखे तो बेहतर है.’
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 03, 2025, 13:39 IST









