Last Updated:October 03, 2025, 13:57 IST
शॉन कॉम्ब्स ‘डिडी’ पर सेक्शुअल हैरसमेंट और ट्रैफिकिंग के आरोप हैं. केस की सुनवाई जज अरुण सुब्रमणयम कर रहे हैं. पिछले साल से जेल में बंद डिडी ने केस की सुनवाई से पहले जज को चिट्ठी लिख दावा किया है कि वो पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने दावा किया है कि जेल में उनका पुर्नजन्म हुआ है.
ख़बरें फटाफट
डिडी के केस की आज सुनवाई है. (फोटो साभार रॉयटर्स)
नई दिल्ली. आज हॉलीवुड के गलियारों से एक नाम गूगल सर्च में छाया हुआ है और वो शॉन कॉम्ब्स ‘डिडी’ का है. शॉन कॉम्ब्स ‘डिडी’ एक जाने-माने म्यूजिशियन और सिंगर-रैपर हैं, लेकिन आज वो अपने किसी गाने के लिए नहीं बल्कि अपनी काली-करतूतों की वजह से सर्च में हैं. ये रैपर काफी समय से जेल में हैं और आज इनकी सुनवाई होने वाली हैं और इस सुनवाई में इनको 135 महीने यानी कि 11 सालों की सजा भी हो सकती है. डिडी के तार कई विवादों से जुड़े रहे हैं. तो चलिए बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है और वो डिडी पर क्या-क्या आरोप लगे हैं.
शॉन कॉम्ब्स ‘डिडी’ एक म्यूजिशियन, म्यूजिक प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं. उन्होंने अपने लिए एक साम्राज्य खड़ा किया है. उनका बचपन काफी मुश्किलों से गुजरा था. डिडी के सिर से बचपन में ही उनके पिता का साया उठ गया था. उनके पिता ड्रग्स के शिकार थे. उन्हें ड्रग्स की लत थी जिसके चलते उनका निधन हो गया इसका सीधा असर डिडी के व्यवहार और करियर पर पड़ा. वो बचपन से ही लोगों से कटे-कटे रहने लगे थे.
विवादों से रहा पुराना नाता
हिप-हॉप और रैप की दुनिया में शानदार योगदान के लिए मशहूर शॉन कॉम्ब्स ‘डिडी’ एक समय पर अपने म्यूजिक के लिए मशहूर थे. लेकिन फिर वो अहंकार में ऐसे चूर हुए कि वो गलत राह पर चलते चले गए. विवादों से सिंगर का पुराना नाता है. विवादों में घिरे डिडी ने अपना करियर तबाह कर लिया. वो न्यू यॉर्क सिटी में गनफायर, उनका सफर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट से घिरा रहा.
कई महिलाओं ने लगाए सेक्शुअल हैरसमेंट- ट्रेफिकिंग के आरोप
डिडी पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगया जिसके बाद कई महिलाओं ने सामने आकर सिंगर पर इसी तरह के आरोप लगाए. कई महिलाओं ने रैपर पर सेक्शुअल हैरसमेंट और ट्रैफिकिंग के संगीन आरोप लगाए हैं. उनपर प्रॉस्टिट्यूशन के भी आरोप हैं.
पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी
पिछले साल सिंगर को प्रॉस्टिट्यूशन केस में गिरफ्तार किया गया था और आज उनके मामले की सुनवाई है. उनके केस की सुनवाई जज अरुण सुब्रमणयम कर रहे हैं जो मूल तौर से भारतीय हैं. आज केस की सुनवाई से पहले बीते गुरुवार को सिंगर ने जज अरुण के नाम एक लेटर लिखा था जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जेल में एक साल गुजारने के बाद अब वो पूरी तरह बदल गए हैं.
जज के लिखा लेटर
उन्होंने अपने लेटर में लिखा कि जेल में समय बिताने के बाद वो एक नए व्यक्ति बन गए हैं. वो पुराना वाला शॉन कॉम्ब्स ‘डिडी’ मर गया. उन्हें ऐसे ख्याल आ रहे थे कि उनका मर जाना ही अच्छा होता. पुराने उनके मौत हो गई है. जेल में उन्होंने पुर्नजन्म लिया. वहां उनके पास दो ही रास्ते थे या तो जी लें या मर जाएं और जिंदा रहने का रास्ता चुना और जिंदगी का हाथ थामा.
भारतीय मूल के जज करेंगे सुनवाई
बता दें, डिडी के केस की सुनवाई करने वाले अरुण श्रीनिवास सुब्रमणयन का जन्म पिट्सबर्ग में एक तमिल परिवार में हुआ था, जिनकी मूल जड़ें भारत से हैं. उनके पिता कंट्रोल सिस्टम्स इंजीनियर थे और उनकी मां बुककीपर थीं. उन्होंने वर्ष 2001 में केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की और 2004 में कोलंबिया लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2025, 13:57 IST









