अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा के साथ खेल-खेल में हुई गंदी हरकत, एक्टर ने महाराष्ट्र CM से लगाई गुहार

Last Updated:October 03, 2025, 15:08 IST

अक्षय कुमार ने हाल ही में घिनौनी वाली घटना के बारे में बताया जो उनकी 13 साल की बेटी साथ ऑनलाइन गेम खेलती हुई. उन्होंने बताया कि एक मैसेज के बाद कैसे उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद करके पूरी वारदात को अपनी मम्मी को बताया.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार ने इस हादसे के बाद सीएम से गुहार लगाई है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया. उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को उजागर किया और बताया कैसे इस जाल में उनकी 13 साल की बेटी नितारा गेम खेलते-खेलते गंदी हरकत का शिकार होने से बच गई. बेटी के साथ उस घटना के बाद अक्षय ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से गुहार लगाई थी.

महाराष्ट्र पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार ने उस आपबीती का खुलासा किया, जिसने ये बता दिया कि साइबर क्राइम आम से खास तक हो सकता है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई.

ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते हुईं फंसी नितारा

अक्षय ने कहा, ‘मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी. मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं. आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं.

मैसेज आया… क्या आप मुझे अपनी न्यूड…

जब आप खेल रहे होते हैं तो कभी-कभी उधर से एक मैसेज आता है . फिर एक मैसेज आया, क्या आप मेल हैं या फीमेल? तो उसने फीमेल क्लिक करके जवाब दिया. फिर उसने एक मैसेज भेजा. क्या आप मुझे अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकते हैं? यह मेरी बेटी थी. उसने सब कुछ बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया. इस तरह चीजें शुरू होती हैं. यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है.’

अक्षय की सीएम से गुहार

अपनी बेटी से साथ इस घटना के बाद वह तो सतर्क हो गए. लेकिन इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए अक्षय ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा में हर हफ्ते साइबर पीरियड नाम से एक पीरियड होना चाहिए. जहां बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए. उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि यह अपराध सड़क पर होने वाले अपराध से भी बड़ा होता जा रहा है. इस अपराध को रोकना बहुत जरूरी है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 03, 2025, 15:08 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति