Last Updated:March 11, 2026, 09:58 IST
शुभम ने हाल ही में फोन के माध्यम से अपने भाई मोहित जायसवाल से बातचीत की और वहां के हालात की जानकारी दी. बातचीत में शुभम ने बताया कि हालात काफी तनावपूर्ण हैं और कई बार आसमान से मिसाइलें गुजरती दिखाई देती हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके काम करने वाले इलाके से करीब दो किलोमीटर दूर मिसाइल हमला हुआ था, जिसके बाद से वहां काम करने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
जौनपुर: ईरान में जारी तनाव और हमलों के बीच जौनपुर जिले के एक युवक के फंसे होने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है. चौकियां क्षेत्र के निवासी शुभम जायसवाल इस समय ईरान में हैं और वहां के हालात को लेकर उनका परिवार बेहद परेशान है.
शुभम जायसवाल करीब एक साल पहले रोजगार के सिलसिले में ईरान गए थे. वहां वे एक स्टील प्लांट में काम कर रहे हैं. हाल के दिनों में ईरान में बढ़े सैन्य हमलों और मिसाइल हमलों के बीच उनके सुरक्षित होने को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है.
कैसे हैं हालात
शुभम ने हाल ही में फोन के माध्यम से अपने भाई मोहित जायसवाल से बातचीत की और वहां के हालात की जानकारी दी. बातचीत में शुभम ने बताया कि हालात काफी तनावपूर्ण हैं और कई बार आसमान से मिसाइलें गुजरती दिखाई देती हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके काम करने वाले इलाके से करीब दो किलोमीटर दूर मिसाइल हमला हुआ था, जिसके बाद से वहां काम करने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
पूरा परिवार चिंतित
मोहित जायसवाल ने बताया कि भाई से बातचीत होने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन लगातार हो रहे हमलों की खबरें सुनकर पूरा परिवार चिंतित है. परिवार के लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि शुभम सुरक्षित रहें और जल्द ही भारत वापस लौट आएं.
परिजनों का कहना है कि विदेश में काम करने वाले कई भारतीयों की तरह शुभम भी बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ईरान गए थे. लेकिन वर्तमान हालात ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है. शुभम के माता भी लगातार उनके सुरक्षित लौटने की दुआ कर रहे हैं. पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल है. लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य होंगे.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Jaunpur,Jaunpur,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 09:58 IST