कीमत सिर्फ सौ रुपए से शुरू, फिर भी महिलाएं क्यों खरीदने दौड़ती हैं? जानिए वजह

होमफोटोलाइफ़फैशन

कीमत सिर्फ सौ रुपए से शुरू, फिर भी महिलाएं क्यों खरीदने दौड़ती हैं? जानिए वजह

Last Updated:March 12, 2026, 11:21 IST

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट अपने रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन की चूड़ियों के लिए मशहूर है. खासतौर पर वाटर कलर की चूड़ियां महिलाओं के बीच इस समय खूब पसंद की जा रही हैं. हल्की, सुंदर और कई रंगों में उपलब्ध ये चूड़ियां हर मौके पर पहनने के लिए परफेक्ट हैं.

यूपी के फिरोजाबाद के प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में कई रंग और डिजाइन की चूड़ियां मिलती हैं. यहां वाटर कलर की चूड़ियों का भी खूब क्रेज है. ये चूड़ियां बेहद खूबसूरत और महिलाओं को पहनने में आरामदायक होती हैं.

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में नई डिजाइन और रंग की चूड़ियां खूब बिक रही हैं. खासकर वाटर कलर की पर्पल चूड़ियों की डिमांड ज्यादा है. ये पारदर्शी चूड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं, इसलिए महिलाएं इन्हें पहनना पसंद करती हैं.

वाटर कलर वाली चूड़ियां कई रंगों में बनती हैं और इन्हें गोल्डन मोती से सजाया जाता है. पीले कलर की चूड़ियां भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं. इनकी चमक देखकर शादी-पार्टी में पहनने के लिए इनकी खूब डिमांड होती है. इन चूड़ियों की कीमत प्रति सेट सौ रुपए से शुरू होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शादी-पार्टी हो या कोई मिनी पार्टी, ये चूड़ियां हर मौके पर पहनी जा रही हैं. महिलाएं इन्हें आसानी से पहन सकती हैं. इनकी चमक महिलाओं को आकर्षित करती है और पारदर्शी होने की वजह से ये और भी खूबसूरत दिखाई देती हैं. पहनने में ये बेहद आरामदायक हैं.

वैसे तो चूड़ियों की डिजाइन की कोई सीमा नहीं है, लेकिन इस सीजन में महिलाएं मल्टी कलर को ज्यादा पसंद कर रही हैं. इसमें गोल्डन कलर का कंगन और वाटर कलर की मल्टी कलर वाली चूड़ियां मिक्स होती हैं. महिलाएं इन्हें खरीदने के लिए दूर-दूर से आ रही हैं, क्योंकि मल्टी कलर की ये चूड़ियां अलग ही दिखती हैं.

फिरोजाबाद की फेमस चूड़ी मार्केट, गली बोहरान में दुकानों पर वाटर कलर की चूड़ियां खूब बिकती हैं. इनमें कई तरह के रंग मिलते हैं और कीमत भी किफायती रहती है. मार्केट में इन चूड़ियों को सौ रुपए प्रति दर्जन में बेचा जाता है, जिनकी जमकर खरीदारी होती है.

अगर आप भी किसी खास मौके, जैसे शादी या बर्थडे पार्टी, पर चूड़ियां पहनना चाहती हैं तो वाटर कलर वाली चूड़ियां जरूर चुनें. ये चूड़ियां हल्की और सुंदर होती हैं, और इनकी खनक भी अलग सुनाई देती है. गर्मियों में महिलाएं इन्हें खासतौर पर पसंद करती हैं.

फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट में महिलाओं को वाटर कलर की चूड़ियों में कई रंग देखने को मिलते हैं. इस समय यहां लगभग 20 रंग उपलब्ध हैं, जिनमें हरा, पीला, लाल, बैंगनी, नीला, आसमानी और कई अन्य आकर्षक रंग शामिल हैं.

First Published :

March 12, 2026, 11:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति