Last Updated:March 12, 2026, 12:42 IST
आशुतोष ब्रह्मचारी ने जीआरपी की जांच पर भरोसा न जताते हुए जांच अधिकारी को अपना बयान देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि जांच बदले जाने के बाद ही वह अपना बयान इस मामले में देंगे. पहले ही इस बात की आशंका थी कि जीआरपी से न्याय नहीं मिलेगा.
प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या फिर उच्च अधिकारी से कराए जाने की मांग की है. जांच अधिकारी के सामने अपना बयान देने से भी इनकार कर दिया है. साथ ही हमले की रिपोर्ट दर्ज करने में जीआरपी थाना पुलिस पर गड़बड़ी करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया.
‘पता था न्याय नहीं मिलेगा’
आशुतोष ब्रह्मचारी ने जीआरपी की जांच पर भरोसा न जताते हुए जांच अधिकारी को अपना बयान देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि जांच बदले जाने के बाद ही वह अपना बयान इस मामले में देंगे. उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े 6 बजे के करीब जीआरपी थाने में बैठकर तहरीर दी थी और एफआईआर रात 11 बजे दर्ज की गई है. पहले ही इस बात की आशंका थी कि जीआरपी से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा. इसी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश के डीजीपी और गृह मंत्रालय को पत्र भेज कर पूरे मामले की जानकारी दे दी थी और किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करने की मांग की है.
सीबीआई जांच से खुद सामने आएगी सच
उन्होंने कहा है कि सीबीसीआईडी या फिर सीबीआई इस मामले की जांच कर ले, जिससे सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि वह जीआरपी को अपना बयान नहीं देंगे. क्योंकि जीआरपी ने अभी तक ठीक से जांच नहीं शुरू की है. अब तक घटनास्थल का नजरी नक्शा भी नहीं बनाया गया है. जबकि उन्हें बयान देने को कहा जा रहा है.
गलत बातें फैलाई जा रही हैं
आशुतोष ने यह भी आरोप लगाया है कि जीआरपी की ओर से तमाम तरह की गलत बातें जांच के पहले ही फैलाई जा रही है. इसमें यह कहा जा रहा है कि सिराथू स्टेशन पर कोई हमलावर नहीं मिला और ट्रेन में मौजूद अटेंडेंट ने भी कोई जानकारी नहीं दी है. हमलावर हमले के बाद जनरल कोच में घुस गया था. जबकि सुबह के वक्त 5 बजे ट्रेन कोच का अटेंडेड सो रहा था. उसने यह बात कही है कि हमले के 20 मिनट बाद वह आया था. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वह लगातार जीआरपीएसपी को भी फोन कर सुरक्षा की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनका फोन तक नहीं उठाया. इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर मैसेज भेजकर सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब उन पर हुए हमले की निष्पक्षता से जांच होगी. ट्रेन में सवार यात्रियों से पूछताछ होगी तो निश्चित तौर पर सच्चाई सामने निकल कर आ जाएगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
Location :
Allahabad,Uttar Pradesh
First Published :
March 12, 2026, 12:41 IST











