हनुमान चालीसा बजाई तो भड़का मुस्लिम परिवार, महिला और उसकी बुजुर्ग मां को पीटा

Last Updated:March 12, 2026, 13:39 IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम के आश्रम रोड पर नई बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया. वीडियो में आरोप लगाया गया कि हनुमान चालीसा बजाने को लेकर मुस्लिम परिवार ने मारपीट की है.

हनुमान चालीसा बजाने को लेकर मुस्लिम और हिंदू परिवार में विवाद.

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां एक हिंदू परिवार को डीजे पर हनुमान चालीसा बजाना भारी पड़ गया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया है कि हनुमान चालीसा बजाने पर मुस्लिम परिवार ने एक हिंदू महिला और उसकी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की. पुलिस को जैसे ही पता चला तो दोनों पक्षों के खिलाफ जांच शुरू कर दी.

घटना 9 मार्च की है. गाजियाबाद के नंदग्राम के आश्रम रोड पर नई बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया. वीडियो में आरोप लगाया गया कि हनुमान चालीसा बजाने को लेकर मुस्लिम परिवार ने मारपीट की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की. दोनों पक्षों के सामने आने के बाद माहौल गरमा गया.

हिंदू संगठन के लोग हिंदू परिवार के पक्ष में खड़े हो गए. पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया. हिंदू संगठन के लोगों का आरोप था कि हिंदू पक्ष के साथ मारपीट हुई और हिंदू पक्ष के खिलाफ ही पुलिस ने किसी दबाव के चलते कार्रवाई की है. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने हिंदू पक्ष की और से मुकदमा दर्ज कर मुस्लिम पक्ष के आरोपी जीशान, ताहिर और राशिद को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि 9 मार्च को नई बस्ती में दो पक्षों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष द्वारा मारपीट की गई. जांच पड़ताल कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

पीड़ित ने बताया कि उनके साथ पहले भी लड़ाई हो चुकी थी. बीती 9 तारीख को दोबारा लड़ाई हुई. हम लोग घर में हनुमान चालीसा चला रहे थे. इसी को लेकर लड़ाई हुई. इसमें मेरी बहन को गहरी चोट लगी है. वही मेरी मां को भी मारा गया, जो आप वीडियो में साफ साफ देख सकते हैं. हमने FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद विपक्षी अपने घर में ताला लगा कर फरार हो गए. हमारी गली में पुलिस तैनात कर दी गई है, जो सुबह शाम यही रहती है. साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्दी बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 13:39 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति