Last Updated:March 12, 2026, 15:47 IST
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 खत्म हो गई है. यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च 2026 से शुरू होगा. यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अपडेट्स upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं.
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक होने के 10-15 दिनों में रिजल्ट जारी हो सकता है
नई दिल्ली (UP Board Result 2026). उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड ने कॉपियां चेक करने के लिए कमर कस ली है. ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर 18 मार्च से कॉपियां चेक की जाएंगी. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के अपडेट्स upmsp.edu.in पर मिलेंगे.
लाखों अनुभवी शिक्षक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की कॉपी चेक करेंगे. यह प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में पूरी होगी. बोर्ड की सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार रिजल्ट पिछले सालों की तुलना में जल्दी जारी किया जा सकता है. मूल्यांकन केंद्रों पर कोडिंग और डिकोडिंग जैसी सुरक्षा प्रक्रियाओं के साथ काम किया जाएगा. अगर मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय पर पूरी हो जाती है तो यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में घोषित कर दिया जाएगा.
18 मार्च से शुरू होगा कॉपी चेकिंग प्रोसेस
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि 18 मार्च 2026 से प्रदेश के सभी निर्धारित केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा. यूपी बोर्ड का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक सभी कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाए. इसके लिए शिक्षकों को खास निर्देश दिए गए हैं और मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा.
अप्रैल में आ सकते हैं यूपी बोर्ड के नतीजे
यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन खत्म होने के बाद डेटा फीडिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने में करीब 10 से 15 दिनों का समय लगता है. ऐसे में 15 अप्रैल 2026 तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. पिछले साल भी बोर्ड ने अप्रैल में नतीजे घोषित कर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे इस बार भी दोहराने की तैयारी है.
सीसीटीवी की निगरानी में होगी चेकिंग
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तरह ही मूल्यांकन प्रक्रिया को भी पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यूपी बोर्ड मुख्यालय से सीधे इन केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी. सभी परीक्षकों को स्टेप मार्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सके.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कहां जारी होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर उसे चेक करने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर की जरूरत होगी. बोर्ड ने किसी भी फर्जी वेबसाइट के बजाय केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करने की सलाह दी है. अन्य रेगुलर अपडेट्स upmsp.edu.in पर चेक करते रहें.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें
March 12, 2026, 15:47 IST










