ठंड में रोज खा रहे हैं बाजरे की रोटी? शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Last Updated:January 01, 2026, 12:45 IST

सर्दियों में बाजरे की रोटी सिर्फ गर्माहट ही नहीं देती, बल्कि यह पाचन और ब्लड शुगर नियंत्रण में भी मददगार होती है. फाइबर से भरपूर बाजरे की रोटी कब्ज और पेट की परेशानियों को दूर रखती है, वहीं इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज मरीजों के लिए इसे फायदेमंद बनाता है. ऐसे में यदि आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो बाजरे की रोटी आपके लिए सही विकल्प हो सकती है.

सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन खूब किया जाता है. यह न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है बल्कि इसमें मौजूद तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदे भी पहुंचाते हैं. कई लोग इसका सेवन सुबह करते हैं, वहीं बहुत लोग इसे रात के समय खाते हैं. चूंकि बाजरे की रोटी पचने में समय लेती है, इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन दोपहर में करना सबसे फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा अधिक पाई जाती है.

बाजरे में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करता है. सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन शरीर को गर्म रखता है और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरे की रोटी विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है. ऐसे में डायबिटीज रोगी गेहूं की रोटी की बजाय बाजरे की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

वजन घटाने के लिए बाजरे की रोटी बेहद कारगर हो सकती है. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप आसानी से अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं. ऐसे में मोटापे की समस्या से परेशान लोग बाजरे की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी से राहत पाने के लिए बाजरे की रोटी बेहद फायदेमंद है. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रोटी खासकर लाभकारी है. साथ ही, बाजरे की रोटी ऊर्जा का अच्छा स्रोत भी है, जिससे शरीर थका नहीं लगता और एक्टिव रहता है.

बाजरे में आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और सर्दियों में होने वाले संक्रमण से बचाव करते हैं. अब खीरी जनपद में किसान भी बाजरे की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं. कृषि विभाग किसानों को मोटे अनाजों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है, जिससे धीरे-धीरे अधिक किसान बाजरे की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं.

बाजरे की रोटी बनाते समय ध्यान दें कि आटा ताजा हो, वरना बेलने में दिक्कत आएगी. आटा गूंथते समय गुनगुना पानी इस्तेमाल करें. सर्दियों में बाजरे की रोटी को गुड़ और घी के साथ खाने से यह न केवल स्वादिष्ट बनती है, बल्कि पौष्टिक भी रहती है.

First Published :

January 01, 2026, 12:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति