मथुरा: नव वर्ष से पूर्व मथुरा-वृंदावन के सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, आश्रम की बुकिंग फुल हो चुकी थी. भीड़ का अपार जन सैलाब वृंदावन और मथुरा में देखने को मिला. भीड़ को देखते हुए मथुरा में दुकानदारों की चांदी ही चांदी रही. हालांकि कुछ दिन व्यपार कम रहा, लेकिन सुस्ती का हर्जाना 31 दिसंबर और 1 जनवरी ने पूरा कर दिया. लोकल 18 की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर दुकानदारों से व्यापार को लेकर बातचीत की. आइए जानते हैं कि दुकानदारों की बिक्री कैसी रही.
जन्मभूमि के आसपास के दुकानदारों के खिले चेहरे
25 दिसंबर 2025 से लेकर 1 जनवरी 2026 तक मथुरा में भीड़ अपार देखने को मिली. भीड़ के साथ-साथ यहां के दुकानदारों में भी एक खुशी की लहर देखने को मिली. लोकल 18 की टीम ने जब मथुरा के भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के बाजार में पहुंचकर यहां के दुकानदारों से बातचीत की, तो दुकानदारों ने जो बातें बताई, वह काफी चौंकाने वाली थीं. इन 6 दिनों में दुकानदारों की व्यापार में तकरीबन 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. हालांकि एक-दो दिन ग्राहकों की संख्या में कमी जरूर आई, लेकिन उसकी भरपाई इन दो दिनों में पूरी हो गई.
लोकल 18 की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और दुकानदारों से बातचीत कर उनके व्यापार के बारे में जानने की कोशिश की तो दुकानदारों ने बताया कि इस बार जिस तरह से भीड़ आई है, उस तरह से व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई है. दुकानदार निखिल अग्रवाल ने बताया कि जिस प्रकार से क्राउड मथुरा और वृंदावन में आया है, उसी प्रकार से दुकानदारी भी हुई है.
दुकानदारी में 50% की बढ़ोतरी
उन्होंने बताया कि आम दिनों के अपेक्षा इन 6 दिनों में जो दुकानदारी हुई है, उसमें 50% की बढ़ोतरी हुई है. मुनाफा भी अच्छा खासा हो गया है. श्री कृष्ण जन्म स्थान के गेट नंबर 1 के समीप स्थित शुभम शृंगार केंद्र के दुकान मालिक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 25 तारीख से लेकर 27 तारीख तक थोड़ी मंदी रही थी. उसके बाद थोड़ा-सा मार्केट ऊपर चढ़ा.
दुकानदार ने बताया कि जिस तरह से भीड़ बढ़ती गई, इस प्रकार से ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ. लेकिन 28 और 29 तारीख में फिर दोबारा से बाजार एकदम से नीचे गिरा. शुभम अग्रवाल ने यह भी बताया कि 31 और 1 तारीख को जिस प्रकार से भीड़ आ,ई इस प्रकार से दुकानदारी में भी इजाफा हुआ. उन्होंने कहा कि 50% सामान पर बचत हुई और इस बार रोजी-रोटी भी अच्छी निकली है.










