पार्क की सफाई करने वाला बना ठगी का मास्टरमाइंड, लोगों को झांसा देकर ऐंठे लाखों, साथ काम करने वाले भी बने शिकार

Last Updated:January 02, 2026, 13:51 IST

Lucknow News: लखनऊ में एक सरकारी कर्मचारी ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. आरोपी ने दर्जनों लोगों के साथ-साथ अपने साथ काम करने वाले 9 कर्मचारियों को भी ठगी का शिकार बनाया. मामले का खुलासा होते ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

लखनऊ पार्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा शासनकाल में बने स्मारकों और पार्कों में तैनात एक सफाईकर्मी द्वारा भर्ती और ट्रांसफर के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने दर्जनों लोगों के साथ-साथ अपने साथ काम करने वाले 9 कर्मचारियों को भी ठगी का शिकार बनाया. मामले का खुलासा होते ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

दरअसल, लखनऊ में बसपा शासनकाल में बने पार्कों और स्मारकों की सफाई में तैनात एक कर्मी ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग किया. उसने कई लोगों को नौकरी दिलाने, तबादला रुकवाने और गृह जनपद में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूल लिए. इस दौरान उसने अपने साथ काम कर रहे 9 कर्मचारियों को भी ठगी का शिकार बनाया.

अपने ही ग्रुप के 9 कर्मचारियों को बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार, सैंड स्टोन ग्राइंडर और सफाईकर्मी विनय द्विवेदी ने केवन स्मारक समिति के 9 कर्मचारियों से कुल 60.30 लाख रुपये की ठगी की. विनय पहले अंबेडकर स्मारक के बाह्य क्षेत्र में तैनात था और दिसंबर में उसका तबादला लखनऊ के रमाबाई क्षेत्र में किया गया था. ट्रांसफर के बाद उसने ठगी का यह सिलसिला शुरू किया.

जांच जारी, होगी कड़ी कार्रवाई

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने विनय द्विवेदी को निलंबित कर दिया है. वीसी का कहना है कि विनय का यह कृत्य स्मारक, संग्रहालय और पार्कों के प्रबंधन, रखरखाव और अनुरक्षण समिति की छवि को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूरी जानकारी सामने आने के बाद और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जांच में सामने आया है कि विनय लोगों को अपनी पहुंच और पहचान का हवाला देकर लालच देता था और पैसे मिलने के बाद अपने वादों से मुकर जाता था. यह भी पाया गया कि उसने कई कर्मचारियों से अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए. जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो विनय ने गाली-गलौज की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकाने लगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 13:51 IST

homeuttar-pradesh

पार्क की सफाई करने वाला बना ठगी का मास्टरमाइंड, लोगों को झांसा देकर ऐंठे लाखों

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति