10000 पुलिस, खुफिया एजेंसी, ड्रोन, ATS, STF… माघ मेला में सुरक्षा की ऐसी कवच

Last Updated:January 02, 2026, 16:06 IST

Magh Mela News: संगम की रेती पर 3 जनवरी 2026 से विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और अध्यात्मिक‌ सालाना मेले की शुरुआत होने जा रही है. माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है.

3 जनवरी से हो रही है माघ मेले की शुरुआत.

प्रयागराजः संगम की रेती पर 3 जनवरी 2026 से विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और अध्यात्मिक‌ सालाना मेले की शुरुआत होने जा रही है. माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है. मेला प्रशासन का अनुमान है कि माघ मेले के पहले स्नान पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. इसके अलावा माघ मेले की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक तौर पर इंतजाम किए गए हैं.

7 सेक्टरों में बंट गई संगम नगरी
संगम की रेती पर शनिवार 3 जनवरी से माघ मेले की शुरुआत होने जा रही है. योगी सरकार माघ मेले को मिनी कुंभ के तौर पर आयोजित कर रही है. 800 हेक्टेयर में आयोजित किए जा रहे माघ मेले को 7 सेक्टरों में बसाया गया है. माघ मेले में 5000 से ज्यादा संस्थाएं और साधु संत बसाए गए हैं. मेला क्षेत्र में लगभग 8 किलोमीटर के स्नान घाट बनाए गए हैं. स्नान घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया है.

पोलों की नंबरिंग भी की गई है
संगम नोज पर बिजली के पोलों पर नंबरिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु भटकने पर खोया पाया केंद्र में जाकर परिजनों को सूचना दे सकें. माघ मेलाधिकारी ऋषि राज के मुताबिक श्रद्धालुओं के स्नान के लिए गंगा में पर्याप्त निर्मल और अविरल जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. उन्होंने खुद स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं से बातचीत कर तैयारी को परखा है.

17 थाने, 42 पुलिस चौकियां बनाई गईं हैं
वहीं एसपी माघ मेला नीरज पांडेय के मुताबिक मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 17 थाने, 42 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं. 10 हजार पुलिस फोर्स तैनात की गई है. स्नान घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा मेला क्षेत्र में लगे 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से भी क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाएगा. ‌इसमें 200 से ज्यादा ए आई युक्त कैमरे लगाए गए हैं.

खुफिया एजेंसियां रहेंगी तैनात
इसके अलावा ड्रोन कैमरा से भी पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी. मेला क्षेत्र में बीडीएस, यूपी एटीएस और एसटीएफ के साथ ही दूसरी सुरक्षा और खूफिया एजेंसी तैनात रहेंगी. मेले में आने वाले ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. वहीं शनिवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व शुरू होने में कुछ घंटे बाकी हैं. इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभी संगम तट पर पहुंच रहे हैं.

लोगों ने की मोदी और योगी सरकार की तारीफ
यहां आने वाले श्रद्धालु माघ मेले की तैयारियों को लेकर जहां केंद्र के मोदी और योगी सरकार की सराहना कर रहे हैं. ‌ वही गंगा के जल को भी अविरल और निर्मल बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां आकर न केवल गंगाजल से आचमन किया है बल्कि इसका पान भी किया है. हम आपको बता दें कि संगम की रेती पर 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व उसे 15 फरवरी महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक माघ मेला चलेगा. ‌ इस दौरान संगम की रेती पर 44 दिनों तक माघ मेले में धर्म और अध्यात्म की बयार बहती रहेगी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 16:06 IST

homeuttar-pradesh

10000 पुलिस, खुफिया एजेंसी, ड्रोन, ATS, STF… माघ मेला में सुरक्षा की ऐसी कवच

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति