Last Updated:January 02, 2026, 16:34 IST
Firozabad news: फिरोजाबाद में चूड़ी की झलाई करने वाले मजदूर उदयवीर सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 40 साल से चूड़ी झलाई और जुड़ाई का काम कर रहे हैं.उनके यहां घर पर ही गैस के जरिए चूड़ियों की झलाई की जाती है.इस काम को करने के लिए लोहे की प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है.घर पर गैस के जरिए आग जलाकर कारखाने से लाई गई टेढ़ी चूड़ियों को गर्म किया जाता है.
ख़बरें फटाफट
फिरोजाबाद: यूपी का फिरोजाबाद शहर कांच की नगरी के नाम से जाना जाता है. इस शहर में कांच की रंग बिरंगी चूड़ियां देश-विदेश तक धूम मचाती हैं.वहीं इन चूड़ियों की तैयारी भी कुछ अलग तरह से की जाती है.जिनमें खराब चूड़ियों को झलाई के द्वारा ठीक किया जाता है और इन्हें कारीगर अपने घर पर तैयार करते हैं.इसमें गैस के जरिए कांच को पिघला कर चूड़ी को सीधा किया जाता है.इस काम के लिए मजदूरों को बेहद कम मजदूरी मिलती है.
कारीगर ऐसे करते हैं चूड़ियां सीधी
फिरोजाबाद में चूड़ी की झलाई करने वाले मजदूर उदयवीर सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 40 साल से चूड़ी झलाई और जुड़ाई का काम कर रहे हैं.उनके यहां घर पर ही गैस के जरिए चूड़ियों की झलाई की जाती है.इस काम को करने के लिए लोहे की प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है.घर पर गैस के जरिए आग जलाकर कारखाने से लाई गई टेढ़ी चूड़ियों को गर्म किया जाता है और कांच को पिघला कर चूड़ियों को सीधा किया जाता है.
चूड़ियों के खुले ज्वाइंट को ठीक करने के लिए झलाई की जाती है. चूड़ी की झलाई होने के बाद इसकी जुड़ाई भी की जाती है. इसमें सुबह होते ही महिलाएं घर पर ही चूड़ी की झलाई शुरू कर देती है.सुबह से शाम तक मेहनत कर कारीगर चूड़ियों को सीधा कर डिजाइन तैयार करने के लिए भेज देते हैं.
8 रुपए प्रति तोड़ा मिलती है मजदूरी
चूड़ी झलाई करने वाले मजदूर ने बताया कि फिरोजाबाद में कारखानों से सादा चूड़ी आने के बाद उनकी झलाई की जाती है.चूड़ियों की झलाई का काम करने के लिए बेहद कम पैसे मिलते हैं.वही यह काम काफी जोखिम भरा भी है. यहां झलाई करने के लिए ₹8 प्रति तोड़ा मजदूरी दी जाती है.एक तोड़े में लगभग 300 चूड़ियां होती है जिन्हें दिन भर जोड़ने पर 20 तोड़े की ही झलाई हो पाती है.मजदूर ने बताया कि घर पर उनका परिवार इस काम को करता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Location :
Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 16:34 IST
टेढ़ी चूड़ियों को सीधा करने के लिए कारीगर करते हैं झलाई











