ग्राउंड रिपोर्ट: जहां से चलता है जिला, वहीं लगा कूड़े का अंबार… सरकारी दावों के बीच दब गई सुल्तानपुर की सफाई हकीकत

Last Updated:January 02, 2026, 20:41 IST

Sultanpur Ground Report: स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क सुल्तानपुर में साफ नजर आ रहा है. जिस अभियान ने देश को साफ रखने का सपना दिखाया, उसी की तस्वीर जिले के सबसे अहम सरकारी दफ्तर के सामने सवालों के घेरे में खड़ी है. आइए पढ़ते हैं पूरी खबर.

सुल्तानपुर: देश को साफ और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी. इस अभियान के तहत गांवों से लेकर शहरों तक साफ-सफाई को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए गए. सुल्तानपुर जिले में भी स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि जिले की तस्वीर अब भी कई सवाल खड़े कर रही है.

डीएम कार्यालय के सामने गंदगी का ढेर
सुल्तानपुर जिलाधिकारी कार्यालय, जहां से पूरे जिले का प्रशासनिक कामकाज संचालित होता है, उसी कार्यालय के गेट के ठीक सामने नगर पालिका की ओर से कूड़ा न फैलने के लिए डस्टबिन लगाए गए हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये डस्टबिन कई दिनों से कूड़े से भरे पड़े हैं. इन्हें खाली करने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है.

डस्टबिन भरे, स्टैंड भी टूटा
स्थानीय लोगों के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय गेट के पास लगे दोनों डस्टबिन पूरी तरह भरे हुए हैं. इतना ही नहीं, डस्टबिन का स्टैंड भी टूट चुका है. लंबे समय से सफाई न होने के कारण वहां लोग थूकने लगे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि जब जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक दफ्तर के सामने यह हाल है, तो बाकी शहर की सफाई व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है.

कलेक्ट्रेट की दीवारों पर भी गंदगी
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर की दीवारें भी साफ-सफाई की कमी की गवाही दे रही हैं. दीवारों पर जगह-जगह पोस्टर चिपके हुए हैं, जिससे दीवारें गंदी हो गई हैं. इसके अलावा कलेक्ट्रेट गेट के पास खुले में पेशाब करने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं. इस पर न तो वहां तैनात होमगार्ड ध्यान देते हैं और न ही कोई अन्य जिम्मेदार कर्मचारी, जिससे इलाके में दुर्गंध फैल रही है.

मामले में नगर पालिका का पक्ष
डस्टबिन में भरे कूड़े और गंदगी को लेकर जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि शहर में प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाती है. अगर किसी स्थान पर कूड़ा नहीं उठ पाया है, तो उसे जल्द साफ कराया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका समय-समय पर लोगों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाती रहती है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 20:41 IST

homeuttar-pradesh

जहां से चलता है जिला, वहीं लगा कूड़े का अंबार…देखिए सुल्तानपुर की ये रिपोर्ट

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति