Last Updated:November 09, 2025, 12:08 IST
Bakri ka doodh pine ke fayde: गाय और भैंस की तरह ही बकरी का दूध भी बेहद फायदेमंद होता है. यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है. कई पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसे नेचुरल टॉनिक माना गया है. आयुर्वेद में भी इसे बेहद फायदेमंद बताया गया है. कई बीमारियों में डॉक्टर इस दूध को पीने की सलाह देते हैं. सर्दियों में जब शरीर को ज्यादा ताकत की जरूरत होती है तब बकरी का दूध किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं। यह दूध न सिर्फ आसानी से पच जाता है बल्कि हड्डियों, दिमाग और इम्यूनिटी तीनों को मजबूत बनाता है. पुराने जमाने से इसे औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है.
अगर आपको दूध पीने के बाद गैस या भारीपन महसूस होता है तो बकरी का दूध आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसमें छोटे फैट पार्टिकल्स होते हैं जो जल्दी पच जाते हैं और पेट पर कोई बोझ नहीं डालते. कई लोगों को गाय का दूध सूट नहीं करता. लेकिन बकरी का दूध बड़ी आसानी से हजम हो जाता है. रोज सुबह खाली पेट एक कप पी लीजिए पूरा दिन पेट बिल्कुल सही रहेगा.
जो लोग हड्डियों की कमजोरी, गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं. उनके लिए यह दूध किसी टॉनिक से कम नहीं. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाता है सर्दियों में रोज रात को हल्का गर्म बकरी का दूध पीने से जोड़ों की जकड़न कम होती है और शरीर में लचीलापन आता है डॉक्टर भी बुजुर्गों को इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.
डेंगू में जब प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं तो शरीर कमजोर हो जाता है. ऐसे समय में कई लोग सपोर्टिव ड्रिंक के रूप में बकरी का दूध लेते हैं. यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को ताकत देता है. हालांकि इसे इलाज नहीं माना जाता. लेकिन रिकवरी के दिनों में दिन में एक बार लेना फायदेमंद रहता है. हमेशा उबालकर ही पीएं ताकि कोई इंफेक्शन न हो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आपके शरीर में अक्सर सूजन रहती है. या मांसपेशियों में दर्द होता है तो बकरी का दूध मददगार है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो अंदरूनी सूजन को कम करते हैं. यह मसल्स और टिश्यू को आराम देता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. एक्सरसाइज या ज्यादा मेहनत के बाद इसे हल्का गर्म करके पीने से थकान भी दूर होती है.
अगर आपको कमजोरी, चक्कर या चेहरे पर पीलापन महसूस होता है, तो यह संकेत है कि शरीर में खून की कमी है. बकरी के दूध में आयरन, जिंक और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है. जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं. इसे रोज पीने से खून साफ रहता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है.
लंबे काम के घंटे या मानसिक थकान झेलने वालों के लिए बकरी का दूध बेस्ट रेमेडी है. इसमें विटामिन B12 और मैग्नीशियम होते हैं जो ब्रेन को रिलैक्स करते हैं और नींद को बेहतर बनाते हैं. अगर रात को नींद नहीं आती या दिमाग बहुत दौड़ता है तो सोने से पहले एक कप हल्का गर्म बकरी का दूध पी लीजिए नींद भी गहरी आएगी और सुबह तरोताजा महसूस होगा.
बड़ों के लिए रोजाना एक कप यानी करीब 200–250 ml बकरी का दूध काफी है. बच्चों को 100 ml से ज्यादा नहीं देना चाहिए ठंड में इसे हल्का गर्म करके और गर्मी में ठंडा करके पीना बेहतर रहता है. कोशिश करें कि इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लें. ताकि शरीर इसे अच्छी तरह सोख सके. कच्चा दूध कभी न पिएं हमेशा उबालकर या पाश्चराइज्ड ही लें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 09, 2025, 12:08 IST
चमत्कारिक फायदों से भरपूर है बकरी का दूध, इन बीमारियों में करें सेवन











