आखिर ‘बबुआ’ की बिहार से हटकर उड़ीसा की राजनीति में क्यों बढ़ी रुचि! क्या ‘कमल’ के लिए ‘साइकिल’ बनेगी मुसीबत? जानें

Last Updated:November 09, 2025, 16:11 IST

UP Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के बाद सीधे अखिलेश यादव उड़ीसा में प्रचार के लिए निकल गए. ऐसे में सवाल खड़े हो गए कि आखिर उड़ीसा की राजनीति में अचानक रुचि क्यों बढ़ा दी है? आइए जानते हैं.

सपा मुखिया अखिलेश यादव.

लखनऊ: उड़ीसा दौरे के माध्यम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किन राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करने में लगे हुए हैं? उन्होंने उड़ीसा की राजनीति में अचानक रुचि क्यों बढ़ा दी है? सपा मुखिया उड़ीसा में नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत हाती के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के अलावा किन राजनीतिक मकसद को हासिल करना चाहते हैं? इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए आइए पढ़ते हैं ये विश्लेषण…

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के बाद सीधे अखिलेश यादव उड़ीसा में प्रचार के लिए निकल गए. वह उड़ीसा में हो रहे हैं विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने उड़ीसा में भी PDA का परचम ही उठाने के मकसद से इस सफर को किया है. अखिलेश यादव चाहते हैं कि उनकी पार्टी का विस्तार दूसरे राज्यों में भी हो. इसलिए पिछले कुछ सालों में उन्होंने मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,उड़ीसा ,पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड का भी ताबड़तोड़ दौरा किया है.

सपा प्रवक्ता फखरूल हसन का कहना है कि सपा चीफ इन दौरों के माध्यम से पार्टी का न सिर्फ विस्तार करना चाहते हैं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं. इसके लिए वह लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं.

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि कहना गलत नहीं होगा कि समाजवादी पार्टी लगातार इस बात की कोशिश कर रही है कि दूसरे राज्यों में उपस्थित दर्ज करा कर राजव्यापी पार्टी होने का तमगा हटा सके. 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में वोट प्रतिशत भी समाजवादी पार्टी का बढ़ा है. ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि विस्तार पर बल दिया जाए.

समाजवादी पार्टी का मानना है कि दूसरे राज्यों में संगठन जब तैयार रहेगा तब वह राज्य स्तरीय पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी की तरफ भी अपना कदम आगे बढ़ा सकेगी. विभिन्न राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के पीछे मकसद यह भी है कि पार्टी को जब मौका मिले तब वह राज्य से राष्ट्रीय पार्टी बन जाए.

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 16:11 IST

homeuttar-pradesh

बबुआ की उड़ीसा राजनीति में क्यों बढ़ी रुचि? क्या कमल के लिए साइकिल बनेगी खतरा!

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति