9 साल पहले पर्थ शहर में आई थी सूनामी, हिटमैन के बैट से निकले थे 171 रन
Last Updated:October 16, 2025, 15:31 IST
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज का पहला वनडे 12 जनवरी 2016 को पर्थ के वाका मैदान पर खेला गया जब रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी करने उतरे, तो कोई भी अंदाज़ा नहीं लगा सकता था कि वह दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ये तारीख कितनी खास बन जाएगी.
रोहित शर्मा को पर्थ पसंद है, 2016 में खेली थी 171 रन की पारी
नई दिल्ली. वैसे तो हिटमैन ने कई ऑस्ट्रेलिया के दौरे किए पर जिस तरह की बल्लेबाजी उन्होंने 12 जनवरी 2016 को की वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा, जब पर्थ के ऐतिहासिक वाका मैदान पर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को उनकी धरती पर धूल चटा दी थी. एक ऐसे शतक की गाथा जो न केवल भारतीय बल्लेबाज़ी के जज़्बे को दर्शाता है, बल्कि उस दिन रोहित ने पर्थ की धरती पर साबित कर दिया था कि वह बड़े मंचों के खिलाड़ी हैं.
अब 2025 में, जब इसी मैदान पर भारतीय टीम फिर से पर्थ शहर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ की शुरुआत करने जा रही है जाहिर सी बात है कि रोहित के जेहन के किसी कोने में वाका पर पर खेली गई पारी की तमाम अच्छी यादें होगीं जो लगातार हिटमैन को प्रेरित करेगी कि जो 9 साल पहले किया वो दोबारा करने का समय आ चुका है क्योंकि इस बार लड़ाई साख की है.
पर्थ की पिच पर रोहित शर्मा का धमाका
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज का पहला वनडे 12 जनवरी 2016 को पर्थ के वाका मैदान पर खेला गया जब रोहित शर्मा बल्लेबाज़ी करने उतरे, तो कोई भी अंदाज़ा नहीं लगा सकता था कि वह दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ये तारीख कितनी खास बन जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ी के बीच रोहित ने अपने शतक के जरिए दर्शाया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर उनका संयम और आक्रमकता एक अलग ही स्तर की थी हर गेंदबाज़ी को तार-तार करते हुए रोहित ने 171 रन की शानदार पारी खेली, जो भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए प्रेरणा बन गई. रोहित ने उस पारी में 13 चौके और 7 छक्के लगाए थे.
क्या था खास उस पारी में?
हेजलवुड, बोलैंड, मिचेल मार्श फॉक्नर जैसे गेंदबाजों के सामने रोहित शर्मा की इस पारी की सबसे बड़ी खासियत थी उनकी बेहतरीन टाइमिंग और साहस. रोहित न सिर्फ़ गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा, बल्कि ठोस शॉट चयन और खेल की स्थिति के अनुसार रणनीति बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को परेशान किया. उनकी तकनीक में एक खूबसूरत संतुलन था जहां ज़रूरत पड़ने पर उन्होंने रक्षा की, वहीं मौके मिलने पर उन्होंने आक्रामकता से खेला इस पारी ने साबित कर दिया कि रोहित शर्मा कोई भी चुनौती आसानी से स्वीकार कर सकते हैं.
2025: नया मैदान, नया चैलेंज
9 साल बाद अब 2025 में जब भारतीय टीम उसी पर्थ शहर में नए मैदान पर सीरीज़ का पहला मैच खेलने जा रही है, पर्थ की पिच पर हमेशा तेज गेंदबाज़ी का दबदबा रहता है, और ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाती है. भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए यह एक बड़ा चैलेंज होगा कि वे उस तेज और उछाल वाली पिच पर आत्मविश्वास के साथ खेलें. वहीं रोहित शर्मा के लिए यह खास मौका है कि वह अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करें और टीम को जीत की राह पर ले जाएं.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 16, 2025, 15:31 IST










