Agency:एजेंसियां
Last Updated:January 02, 2026, 15:16 IST
अरविंद का योगेश के बेटों से काफी मिलना होता था. मृतक योगेश की पत्नी उसको हमेशा अपना दुख सुनाती रहती थी. ऐसे में एक दिन अरविंद योगेश के दोनों बेटों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. वहीं पर तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.
गाजियाबाद रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मचारी की हत्या का आरोपी.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिस शख्स ने रिटायर्ड एयर फोर्स कर्मी योगेश कुमार की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, वह बहुत ही खूंखार अपराधी है. एसपी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित अरविंद के पिता को एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या के आरोपी में आजीवन कारावास सजा मिली थी. इन हत्याकांडों में अरविंद ने भी अपने पिता का साथ दिया था.
पिता के साथ मिलकर की थी 8 लोगों की हत्या
एसपी ने यह भी बताया कि जब अरविंद नाबालिग था, जिसके कारण उसे सजा कम मिली और बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. पहले अरविंद के पिता को मृत्यु दंड मिला था. लेकिन बाद में उसे आजीवन कारावास की सजा में बदल दिया गया. साल 2008 में बुलंदशहर जिले के बरारी गांव में एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या हुई थी, जिसमें अरविंद ने अपने पिता का साथ दिया था. इस हत्याकांड को पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दिया गया था.
बेटों ने दी पिता की हत्या की सुपारी
इसके बाद अरविंद अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद के लोनी में आकर रहने लगा. उसी के पड़ोस में रिटायर्ड योगेश का परिवार रहता था. अरविंद का योगेश के बेटों से काफी मिलना होता था. मृतक योगेश की पत्नी उसको हमेशा अपना दुख सुनाती रहती थी. ऐसे में एक दिन अरविंद योगेश के दोनों बेटों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. वहीं पर तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. इस हत्या को अंजाम देने के लिए अरविंद ने अपने जीजा को भी शामिल कर लिया, जो यूपी पुलिस में है. योगेश की हत्या के लिए अरविंद ने 5 लाख रुपये की सुपारी ली थी.
सीसीटीवी फुटेज से मिला बड़ा सबूत
इसके बाद साजिश के तहत 26 दिसंबर को योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अरविंद और उसका जीजा घूमने के लिए निकल गए.एसपी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस का हाथ खाली था. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो आरोपियों का बाइक नंबर दिखाई दिया.
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी से चिढ़ता था हत्यारा
इसके बाद पुलिस बाइक नंबर के सहारे उसके असली मालिक के पास पहुंची, जिसका नाम सलमान था. सलमान ने पुलिस को बताया कि उसका एक दोस्त बाइक लेकर गया था, जो अरविंद के घर में किरायेदार था. इसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर अरविंद तक पहुंची. हत्यारोपी अरविंद योगेश के काफी चिढ़ता भी था. क्योंकि योगेश अक्सर उसके शराब पीने और गली के कुत्तों को दूध पिलाने और खाना खिलाने से नाराज रहता था. योगेश उन गली के कुत्तों को भी मारता था, जिन्हें अरविंद खाना खिलाता था.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Location :
Ghaziabad,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 15:16 IST
8 लोगों का हत्यारा, जीजा, दो बेटे… रिटायर्ड योगेश की हत्याकांड का खुलासा











