नई दिल्ली. ऋषि कपूर ने रोमांटिक हीरो बनकर बॉलीवुड में कदम रखा था और देखते ही देखते वह सबके चहीते बन गए थे. फिल्म ही नहीं, बल्कि उनके गाने भी सुपरहिट होते थे. साल 1980 में ऋषि कपूर की मूवी ‘कर्ज’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. लेकिन मूवी का गाना ‘ओम शांति ओम’ बड़ा सुपरहिट रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषि कपूर ने कैसे झूमकर डांस किया था. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था और म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था. आज भी यह गाना लोगों का फेवरेट है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










