बरेली: अगर आप बरेली में रहते हैं और शादी या पार्टी के लिए परफेक्ट कपड़े की तलाश में हैं, तो बिलाल सूट एंड लहंगा (Bilal Suit and Lehenga) आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है. यह शोरूम आर्य समाज गली, बड़ा बाजार, कुतुबखाना के पास स्थित है और यहां से आप शादी-ब्याह या पार्टी के लिए आकर्षक परिधान खरीद सकते हैं. यहां हैदराबादी और पाकिस्तानी लहंगों की खास वैरायटी उपलब्ध है.
यह दुकान मुख्य रूप से शादी-विवाह से जुड़े परिधानों और आभूषणों के लिए जानी जाती है. यहां शानदार और लेटेस्ट डिजाइन के ब्राइडल लहंगे मिलते हैं, जिन्हें खास तौर पर ‘रॉयल लुक’ देने के लिए डिज़ाइन किया जाता है.
दूल्हों के लिए भी खास कलेक्शन
पुरुषों के लिए, विशेष रूप से दूल्हों के लिए, यहां विभिन्न डिजाइनों और स्टाइल की शेरवानियां उपलब्ध हैं. लहंगे और शेरवानी के अलावा, दुकान में गाउन, साड़ियां और सूट भी मिलते हैं. खास बात यह है कि यहां से आप लहंगे और शेरवानी खरीद भी सकते हैं और किराए (रेंट) पर भी ले सकते हैं. बिलाल भाई के नाम से मशहूर यह शोरूम मालिक पिछले 30 सालों से इस व्यापार में हैं.
उनके ग्राहक हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों से आते हैं. कई होलसेल ग्राहक यहां से माल थोक दाम पर खरीदते हैं, जबकि कम बजट वाले ग्राहक रेंटल सर्विस का लाभ उठाते हैं. बिलाल सूट एंड लहंगा रेंटल हाउस की सुविधा से ग्राहक शादी के महंगे परिधान और आभूषण बहुत ही उचित दामों पर किराए पर ले सकते हैं. चार शोरूम और 30 सालों का भरोसा
बिलाल भाई ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से इस व्यापार में हैं और आर्य समाज गली में उनके चार शोरूम संचालित होते हैं. महिलाओं के परिधानों में लहंगा, लाचा, गाउन, सूट और साड़ी- हल्के और भारी दोनों वैरायटी में उपलब्ध हैं. यहां मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद और पाकिस्तान जैसे शहरों में प्रचलित डिज़ाइनों की ट्रेडिंग आर्टिकल्स भी मिलते हैं.
किफायती दाम और होलसेल रेट पर उपलब्ध परिधान
अगर आप लहंगा खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां ₹5000 से ₹35,000 तक के लहंगे मिलते हैं. यही लहंगे अगर आप दिल्ली के चांदनी चौक या लखनऊ अमीनाबाद से लें, तो वहां इनकी कीमत ₹50,000 से ₹70,000 तक होती है. बिलाल भाई बताते हैं कि रेंट पर भी कस्टमर के लिए शेरवानी और लहंगे उपलब्ध हैं-
शेरवानी रेंट पर: ₹2,000 से ₹10,000 तक
लहंगा रेंट पर: ₹2,000 से ₹15,000 तक
खरीदने पर: शेरवानी ₹2,000 से ₹35,000 तक (होलसेल रेट पर उपलब्ध)
कस्टमर क्या कहते हैं
ग्राहक राहुल सिंह और उनका परिवार बताते हैं, हम पिछले 15 सालों से बिलाल भाई की दुकान से ही शॉपिंग कर रहे हैं. घर में जब भी शादी या फंक्शन होता है, तो कपड़े यहीं से खरीदे जाते हैं. अच्छी क्वालिटी, उचित दाम और समान व्यवहार के कारण हम हमेशा इन्हीं पर भरोसा करते हैं. राहुल बताते हैं कि उनके कई दोस्त भी यहां से रेंट पर कपड़े लेते हैं और अब तो यह दुकान पूरे बरेली में शादी की तैयारियों के लिए पहली पसंद बन चुकी है.
Source











