24 घंटे में 500 ट्रेन, रेलवे इन 3 स्‍टेशनों से के लिए बना रहा मास्‍टरप्‍लान

Agency:एजेंसियां

Last Updated:November 09, 2025, 13:43 IST

Indian Railway News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से चलने वाली 4 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इससे हजारों लोगों की यात्राएं न केवल सुखद और आरामदायक होगी, बल्कि डेस्टिनेश तक कम समय में पहुंचना भी संभव हो सकेगा.

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तीन स्‍टेशनों के लिए मेगा प्‍लान तैयार करने में जुटा है. (फाइल फोटो)

Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने वाराणसी को वर्ल्‍ड क्‍लास ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. रेलवे मंत्रालय शहर के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों (काशी, वाराणसी कैंट और बनारस) के इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर रहा है. इस परियोजना का उद्देश्‍य यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ ट्रेन परिचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि करना है. वर्तमान में इन तीन स्टेशनों से प्रतिदिन लगभग 400 ट्रेन ऑपरेट होती हैं. रेलवे इस संख्या को बढ़ाकर 500 तक ले जाना चाहता है, जिससे ट्रेन संचालन क्षमता में करीब 25% की बढ़ोतरी होगी. इससे यात्रियों के लिए अधिक ट्रेन विकल्प उपलब्ध होंगे और भीड़भाड़ में कमी आएगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन के बाद उन्होंने शहर के रेलवे स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और स्टेशन विकास की प्रगति की समीक्षा की. इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा, ‘वाराणसी के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के एकीकृत विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. वर्तमान में लगभग 150 ट्रेनें इन स्टेशनों से ऑपरेट होती हैं. हमारी योजना है कि ट्रेन प्रस्थान क्षमता को 400 से बढ़ाकर 500 तक किया जाए.’ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन विकास में यात्री सुविधाओं जैसे बड़े वेटिंग हॉल, एस्केलेटर, लिफ्ट, फूड कोर्ट, हाई-टेक सूचना प्रणाली, पार्किंग और मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके.

तेजी से चल रहा काम

रेल बोर्ड के चेयरपर्सन और सीईओ सतीश कुमार ने भी वाराणसी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने स्टेशन री-डेवलपमेंट, प्लेटफॉर्म विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. वाराणसी स्टेशनों के निरीक्षण के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेल इंजन फैक्ट्री (BARECA) का दौरा किया. उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण कर निर्माण प्रक्रियाओं की तकनीकी जानकारी प्राप्त की. यह फैक्ट्री भारतीय रेलवे के लिए आधुनिक लोकोमोटिव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और निर्यात क्षमता में भी योगदान देती है.

चार नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत

बता दें कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2025 को वाराणसी से देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में चलने वाली चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई. इनमें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं. नई वंदे भारत ट्रेनों से प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय कम होगा. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यवसायिक यात्रियों को तेज व आरामदायक परिवहन विकल्प मिलेंगे. इन ट्रेनों के साथ देश में संचालित वंदे भारत सेवाओं की संख्या बढ़कर 164 हो गई है. रेल मंत्रालय का उद्देश्य वाराणसी को आधुनिक भारत का मॉडल रेलवे सिटी बनाना है, जहां तीर्थ, पर्यटन और व्यापार तीनों क्षेत्रों को सुगम रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 09, 2025, 13:09 IST

homenation

24 घंटे में 500 ट्रेन, रेलवे इन 3 स्‍टेशनों से के लिए बना रहा मास्‍टरप्‍लान

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति