24 घंटे जलती है ज्वाला, भक्त यहाँ की राख ले जाते हैं घर, अद्धभुत है आगरा के इस प्राचीन साईं मंदिर की कहानी

Last Updated:January 02, 2026, 15:50 IST

Agra ancient sai temple: आगरा के हलवाई बगीची स्थित प्राचीन साईं मंदिर का इतिहास अंग्रेजो के समय का है. मंदिर के व्यवस्थापक पुरन ने बताया कि यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है. इस मंदिर में दुर्गा माँ की प्राचीन मूर्ति स्थापित है. साईं बाबा की अद्धभुत प्रतिमा है जो बेहद चमत्कारी है. मंदिर आने वाले भक्त यहाँ की राख घर ले जाते है. यह बेहद चमत्कारी होती है इससे बच्चे को चटाने से वह डरना छोड़ देता है.

ख़बरें फटाफट

आगरा: यूपी के आगरा में कई प्राचीन मंदिर आस्था का केंद्र बने हुए हैं. मंदिरो की प्राचीनता, भव्यता और मान्यता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है. ऐसा ही आगरा में एक मंदिर है जिसे प्राचीन साईं मंदिर के नाम से जाना जाता है. यह मंदिर हलवाई की बगीची के पास स्थित है. इस मंदिर में प्राचीन देवी माँ की प्रतिमा भी स्थापित है.

यहाँ के व्यवस्थापक ने लोकल18 से बताया कि यह मंदिर अंग्रेजो के ज़माने से है. जो करीब 300 वर्ष पुराना मंदिर है. समय समय पर इसका जीर्णोद्धार होता रहा है. बताया जाता है कि इस साईं मंदिर में द्वारका माई की ज्वाला 24 घंटे जलती है. मंदिर आने वाले भक्त यहाँ की राख घर ले जाते है. यह बेहद चमत्कारी होती है इससे बच्चे को चटाने से वह डरना छोड़ देता है.

अंग्रेजों के जमाने का यह मंदिर

आगरा के हलवाई बगीची स्थित प्राचीन साईं मंदिर का इतिहास अंग्रेजो के समय का है. मंदिर के व्यवस्थापक पुरन ने बताया कि यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है. इस मंदिर में दुर्गा माँ की प्राचीन मूर्ति स्थापित है. साईं बाबा की अद्धभुत प्रतिमा है जो बेहद चमत्कारी है. पुरन बताते है पहले इस मंदिर में बहुत भक्त आते थे लेकिन वर्तमान में समय के बदलाव के साथ भक्तो की संख्या कम हो गई है. उन्होंने कहा कि वह पिछले 70 सालो से मंदिर में सेवा दे रहे हैं. इस मंदिर में आने वाले हर एक भक्त की मुरादें पूरी होती है. प्राचीन साईं बाबा मंदिर के व्यवस्थापक पूरन ने बताया कि मंदिर में स्थापित साईं बाबा की प्रतिमा बेहद सच्ची और चमत्कारी है. उन्होंने कहा कि बाबा सभी भक्तो की मुराद पूरी करते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के शिर्डी से यहाँ द्वारका माई को लाया गया है जो 24 घंटे जलती रहती है. साईं बाबा भक्तो की सभी परेशानियों को दूर करते हैं. पूरन ने बताया कि जिन भक्तो की मुरादें पूरी होती है वह मंदिर में भंडरा कराते हैं. दूर दराज से लोग यहाँ आते हैं.

दुर्गा जी भोलेनाथ हैं यहां विराजमान

प्राचीन साईं बाबा मंदिर के व्यवस्थापक पूरन ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में माँ दुर्गा मैया की प्राचीन मूर्ति स्थापित है. उन्होंने कहा की मंदिर में बाबा भोलेनाथ का अद्धभुत शिवलिंग स्थापित है जो भक्तो के संकट को दूर करती है. यहाँ दर्शन मात्र से भक्तो का कल्याण होता है. शाम के वक़्त यहाँ लोग पूजा के लिए आते हैं. आस पास के लोगो के लिए यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Location :

Agra,Agra,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 15:50 IST

homeuttar-pradesh

24 घंटे जलती है ज्वाला, भक्त यहाँ की राख ले जाते है घर, रोचक है मंदिर की कहानी

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति