Last Updated:January 01, 2026, 12:33 IST
Chandauli Latets News: चंदौली में उस भक्त लोग दंग रह गए जब उन्हें पता चला कि एक 11 साल के बच्चे के ऊपर से 40 ट्रेन के डिब्बे निकल गए. जी हां यह घटना सच है. पतंग लूटने की जिद से निकला बच्चा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और तभी अचानक से एक मालगाड़ी आ पहुंची. आइए जानते हैं फिर क्या हुआ.
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके की घटना.
चंदौली: नए साल के जश्न के बीच चंदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां पतंग लूटने की मासूम सी जिद एक बच्चे को मौत के मुंह तक ले गई, लेकिन किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि हर कोई इसे चमत्कार मान रहा है. तेज रफ्तार मालगाड़ी के करीब 40 डिब्बे बच्चे के ऊपर से गुजर गए, फिर भी वह पूरी तरह सुरक्षित बच निकला.
यह हैरान कर देने वाली घटना चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके की है. 11 वर्षीय बालक शिव केसरी पतंग लूटते हुए सैयदराजा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) की डाउन रेलवे लाइन तक पहुंच गया. तभी सामने से तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई. ट्रेन को बेहद नजदीक आता देख बच्चे ने घबराहट में पटरी के बीच लेटकर अपनी जान बचाने की कोशिश की.
ट्रेन गुजरने के बाद बच्चा निकला सुरक्षित
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 40 डिब्बों की मालगाड़ी बच्चे के ऊपर से गुजर गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसके शरीर पर एक खरोंच तक नहीं आई. ट्रेन गुजरने के बाद जब बच्चा सुरक्षित बाहर निकला, तो मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए. कुछ पल बाद लोगों ने राहत की सांस ली और कहा “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय.”
पतंग लूटने गया था बच्चा
इस दौरान बच्चे के साथ पतंग लूटने गए एक बड़े बच्चे द्वारा उसकी पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इस घटना को और भी संवेदनशील बना दिया है. हालांकि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है, लेकिन यह बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चेतावनी भी है. प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को रेलवे ट्रैक और ऐसे खतरनाक स्थानों से दूर रखें. पतंग लूटने जैसी छोटी सी जिद कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Location :
Chandauli,Chandauli,Uttar Pradesh
First Published :
January 01, 2026, 12:33 IST










