हरदोई के शिव मंदिर में चली ईंट, मूल स्थान से खिसका शिवलिंग, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:January 01, 2026, 17:49 IST

Hardoi News: यूपी के हरदोई में शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा शिवलिंग पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है. ईंट के हमले से शिवलिंग अपने मूल स्थान से खिसक गया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैला है. वहीं पुलिस पूरे मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

हरदोई शिवलिंग

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छीपीटोला स्थित फुलवारी बगिया के शिव मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा ईंट फेंककर शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था पर चोट बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है.

बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने शिव मंदिर के भीतर ईंट फेंकी, जिससे शिवलिंग अपने मूल स्थान से खिसक गया. सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर में यह स्थिति देखी तो उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन को सूचना दी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पिहानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू की. सीओ हरियांवा अजीत सिंह ने बताया कि शिवलिंग अपनी जगह से हट गया था, लेकिन मंदिर प्रबंधन द्वारा उसे सही स्थान पर दोबारा स्थापित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और यहां इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है. वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात सामान्य बने हुए हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Location :

Hardoi,Uttar Pradesh

First Published :

January 01, 2026, 17:49 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति