Last Updated:March 11, 2026, 09:35 IST
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी को डॉ. स्वाति अघोरी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए खुली चेतावनी दी है. स्वाति अघोरी ने फेसबुक पर लिखा आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी और 67 ए के लिए आशुतोष तैयार हो जाओ. तुमने हमें मुकुंदानंद गिरी की गर्लफ्रेंड बोला है. अब आमना-सामना होगा धर्म की जय अधर्म का नाश हो.
आशुतोष ब्रह्मचारी को स्वाति अघोरी का ओपन चैलेंज.
प्रयागराजः शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाले शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी को डॉ. स्वाति अघोरी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए खुली चेतावनी दी है. स्वाति अघोरी ने फेसबुक पर लिखा आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी और 67 ए के लिए आशुतोष तैयार हो जाओ. तुमने हमें मुकुंदानंद गिरी की गर्लफ्रेंड बोला है. अब आमना-सामना होगा धर्म की जय अधर्म का नाश हो. बता दें कि दरअसल रविवार 8 मार्च को स्वाति अघोरी ने आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में हमले के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया था. उसमें उन्होंने लिखा था आशुतोष ब्रह्मचारी पर जो भी हमला हुआ उसमें वह बच गया. भगोड़ा ट्रेन के शौचालय में घुस गया बोला था ना मेरे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना.
इसी के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह आरोप लगाया था कि डॉक्टर स्वाति अघोरी का संबंध स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कैंप से है. बाद में डॉ स्वाति अघोरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद गिरी का गर्लफ्रेंड भी बताया था. आशुतोष ब्रह्मचारी के इसी बयान पर अब डॉक्टर स्वाति अघोरी आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी और 67 ए के तहत कार्यवाही की चेतावनी दे रही है. डॉ स्वाति अघोरी के फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने खुद को डिजिटल क्रिएटर बताया है.
यह भी पढ़ेंः बोला था ना, मेरे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना.. कौन हैं स्वाति अघोरी, जिसने ली आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी
फेसबुक में लोकेशन गंगोत्री की है जबकि कामाख्या मंदिर मां कामाख्या शक्तिपीठ से जुड़ा दर्शाया है. डॉ स्वाति अघोरी ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल में खुद को अघोरी साधक, प्रवक्ता- वेद, पुराण, उपनिषद और काल भैरव युवा वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगोत्री भारत लिखा है. डॉ स्वाति अघोरी के फेसबुक पर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तस्वीर भी लगी हुई है. बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी पर बीते रविवार को रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान कथित हमला हुआ था. हालांकि वह बाल-बाल बच गए थे. पुलिस हमले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन अभी तक कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Allahabad,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 09:35 IST









