सेहत के लिए अमृत समान है भोलेनाथ का ये पसंदीदा पौधा, इन लोगों के लिए रामबाण, फायदे जान चौंक जाएंगे आप

Last Updated:November 09, 2025, 11:35 IST

Bael Patra Ke Fayde: बेलपत्र का नाम लेते ही हमारे दिमाग में पहला ख्याल भोलेनाथ को चढ़ाने वाली बेलपत्र का आता है. बेलपत्र का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ में किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बेलपत्र का सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आयुर्वेद के अनुसार बेलपत्र में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग जैसे कई रोगों का इलाज करने में मदद मिल सकती है. तो आपकी आस्था और सेहत का ध्यान रखने वाले बेलपत्र को खाली पेट खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं.

बेल का पेड़ हमारे आस-पास अक्सर देखा जाता है, लेकिन इसके पत्तों के फायदे बहुत कम लोग जानते हैं. आयुर्वेद में बेल के पत्तों को अत्यंत औषधीय माना गया है. अगर सुबह खाली पेट बेल के पत्ते खाए जाएं तो यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और सेहत को मजबूत बनाते हैं.

पेट की समस्याओं में फायदेमंद: आजकल गलत खानपान और तनाव के कारण ज्यादातर लोगों को गैस, कब्ज और एसिडिटी की शिकायत रहती है. बेल के पत्ते इन सभी समस्याओं में बहुत असरदार माने जाते हैं. सुबह खाली पेट तीन से पांच बेल के पत्ते चबाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट हल्का महसूस होता है.

शुगर को नियंत्रित करने में मददगार: बेल के पत्तों का सेवन मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दी-जुकाम से राहत: सर्दियों में बेल के पत्तों का सेवन शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इससे सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

लिवर और किडनी को रखे स्वस्थ: बेल के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर और किडनी को साफ रखने में मदद करते हैं. ये शरीर से विषैले तत्व (टॉक्सिन) बाहर निकालते हैं और अंगों को स्वस्थ रखते हैं.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: बेल के पत्तों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं. इसके रस का सेवन करने से झुर्रियों और बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती है.

कैसे करें सेवन: जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि सुबह खाली पेट 3-5 बेल के कोमल पत्ते अच्छी तरह धोकर चबाएं. इसके बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं. अगर स्वाद में कड़वाहट लगे तो आप इसे पानी में पीसकर भी पी सकते हैं. 

सावधानी: गर्भवती महिलाएं या किसी दवाई का सेवन कर रहे लोग इसे खाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि बेल के पत्ते हमारे आसपास आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उनके गुण अनमोल हैं. अगर इन्हें रोज सुबह खाने की आदत बना ली जाए तो यह शरीर को कई बीमारियों से दूर रखकर स्वस्थ जीवन प्रदान कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 09, 2025, 11:35 IST

homelifestyle

सेहत के लिए अमृत समान है भोलेनाथ का ये पसंदीदा पौधा, इन लोगों के लिए रामबाण

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति