सिर्फ 2 डायलॉग… और 2 मिनट के टीजर ने बना डाला 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवी, 25 हजार कमेंट और एक भी डिस्लाइक नहीं

Last Updated:October 03, 2025, 13:13 IST

Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के टीजर ने तहलका मचा दिया है. अब तक इस पर 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. लेकिन कमाल की बात है कि सबने इसे पसंद किया है, क्योंकि टीजर को एक भी डिस्लाइक नहीं मिला है.

ख़बरें फटाफट

हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी ‘तेरे इश्क में’.

नई दिल्ली. साउथ स्टार धनुष एक फिर आशिक के किरदार में बड़े बड़े पर्दे पर तूफान लाने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टीजर हाल ही में लॉन्च हुआ, जिसने फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. धनुष के दमदार लुक और उनकी एक्टिंग पर लोग फिदा हो गए हैं. टीजर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस धनुष की एक्टिंग की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं.

टीजर की शुरुआत में शादी का माहौल दिखता है. कृति सेनन की हल्दी रस्म हो रही होती है. खुशी में सभी लोग नाच-गाने कर रहे होते हैं और कृति को हल्दी लगाया जा रहा होता है. इस बीच धनुष की एंट्री होती है. वह घायल अवस्था में चलते हुए आते हैं और उन्हें देखकर कृति हैरान रह जाती हैं.

धनुष के 2 डायलॉग ने मचाया तहलका

फिल्म के टीजर में धनुष के दो डायलॉग सुनाई देते हैं. पहला ‘अपने बाप जलाने गया था बनारस. सोचा तेरे लिए गंगाजल लेता आऊं. नई जिंदगी शुरू कर रही है, पुराने पाप तो धोले.’ इसके बाद धनुष, कृति सेनन के ऊपर गंगाजल डालते हैं.’ टीजर के आखिर में धनुष दूसरा डायलॉग ‘शंकर करे कि तेरा बेटा हो इश्क में जो मर जाते हैं वो भी किसी के बेटे होते हैं.’ बोलते हैं. टीजर की तारीफ में फैंस ने जमकर कसीदे पढ़े हैं. किसी ने धनुष की परफॉर्मेंस की तारीफ की, तो किसी ने फिल्म को रिलीज से पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता दिया.

टीजर पर 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स

दिलचस्प बात है कि सिर्फ 2 मिनट के टीजर और धनुष के सिर्फ दो ही डायलॉग ने ‘तेरे इश्क में’ को साल 2025 की मोस्ट अवेडेट फिल्म बना डाला है. वैसे अभी फिल्म का ट्रेलर भी आएगा, लेकिन ये साफ है कि टीजर ने ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया है. टीजर पर अब तक करीब 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं और एक भी डिस्लाइक नहीं है.

इस दिन रिलीज होगी ‘तेरे इश्क में’

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले वह धनुष को लेकर ‘रांझणा’ बना चुके हैं, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे. अब आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ‘तेरे इश्क में’ फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 13:02 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति