साली को जीजा से हुआ प्यार, होली पर गई मायके, नहीं लौटी वापस तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

Last Updated:March 12, 2026, 16:19 IST

युवक की शादी एक साल पहले एक युवती से हुई थी. शुरू में सबकुछ ठीक था. पत्नी का अपने मायके आना-जाना लगा रहता था, जहां उसका जीजा से हंसी-मजाक होता था. धीरे-धीरे ये नजदीकियां बढ़ीं और जीजा-साली के बीच प्रेम संबंध बन गए. मगर, इसका खामियाजा पति को भुगतना पड़ रहा.

पत्नी के धोखे को सह न सका पति. (सांकेतिक तस्वीर)

बदायूं: जीजा साली का मजाक मस्ती का रिश्ता होता है. मगर, कई बार ये हंसी मजाक से बढ़कर एक गलत रिश्ते में तब्दील हो जाता है. ऐसा ही बदायूं में देखने को मिला, यहां एक साली और जीजा के बीच में लव हो गया. दोनों ने ही अपने घरवालों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा. जब इस बारे में साली के पति को पता चला तो उसपर सहा नहीं गया. जहर खा कर पुलिस चौकी पहुंच गया. जैसे ही थाने पहुंचा तो गिर पड़ा. आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया.

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर का मामला है. यहां रहने वाला 24 वर्षीय आलोक कुमार की शादी करीब एक साल पहले सुषमा देवी से हुई. सुषमा त्रिलोकपुर थाना बिनावर की रहने वाली है. दोनों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई थी. शादी होने से पहले ही सुषमा का अपने बहनोई नवाब सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी प्रेम प्रसंग के चलते जीजा अपनी साली से उसकी ससुराल में कलेश करवाता था. उसे चैन से नहीं रहने देता था.

सुषमा शादी के बाद पहली होली करने अपने मायके गई. जब पति 11 मार्च को विदा कराने पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसके साथ बदतमीजी की और बेटी को विदा नहीं किया. नवाब सिंह ने भी उसे जेल भिजवाने की धमकी दे दी. इसी बात से परेशान होकर आज सुबह जब वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा था. तभी रास्ते में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. वह किसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी पर जाकर गिर गया.

मंडी पुलिस चौकी के स्टाफ ने आलोक कुमार के परिजनों को सूचना दी और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. आलोक कुमार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. आलोक के परिजनों ने आलोक के साडू नवाब सिंह पर उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग का गंभीर आरोप लगाया.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Location :

Budaun,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 16:18 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति