Last Updated:January 02, 2026, 17:11 IST
Soya Cultivation Tips : सर्दियों में गलत सिंचाई के कारण सोया साग की पत्तियां सख्त और बेजान हो जाती हैं. हालांकि, सही समय और सही मात्रा में सिंचाई अपनाकर पत्तियों को मुलायम, हरा-भरा और पौष्टिक बनाए रखा जा सकता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं.
ज्यादा कटिंग के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन और कार्बनिक पदार्थों की प्रचुरता होनी चाहिए. बुवाई से पहले प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं. यह मिट्टी को नरम रखता है, जिससे जड़ें तेजी से फैलती हैं और हर कटाई के बाद पौधा पुनर्जीवित होने की शक्ति पाता है.
पत्तियों को गहरा हरा और चमकदार बनाने के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है. पहली कटाई के ठीक बाद हल्की मात्रा में यूरिया का छिड़काव करें. यह नए कल्ले को निकलने और ग्रोथ के लिए मदद करता है. ध्यान रहे, यूरिया डालने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करना अनिवार्य है ताकि पोषक तत्व जड़ों तक पहुंच सकें.
सोया की पत्तियों के सख्त होने का मुख्य कारण पानी की कमी है. कोमलता बनाए रखने के लिए मिट्टी में हमेशा नमी रखें, लेकिन जल भराव न होने दें. सर्दियों में 7-10 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें. हल्की नमी पत्तियों के रेशों को सख्त होने से बचाती है और उन्हें रसीला बनाए रखती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अधिक कटिंग लेने के लिए पहली कटाई तब करें जब पौधा 6-8 इंच का हो जाए. कभी भी पौधे को जड़ से न उखाड़ें, बल्कि जमीन से 2-3 इंच ऊपर से काटें. इससे इससे कलियां सक्रिय हो जाती हैं और एक ही पौधे से आप 4 से 5 बार भरपूर पैदावार ले सकते हैं.
सोया में फूल आते ही पत्तियों का विकास रुक जाता है और वे कड़वी व सख्त हो जाती हैं. जैसे ही आपको सफेद फूलों के गुच्छे बनते दिखें, उन्हें तुरंत काट दें. इससे पौधे की ऊर्जा बीज बनाने के बजाय नई कोमल पत्तियां बनाने में खर्च होगी और फसल लंबे समय तक चलेगी.
धुंध और माहू जैसे कीट पत्तियों को पीला और बेजान कर देते हैं. हर 15 दिन में नीम के तेल का घोल बनाकर कर हल्का छिड़काव करें. यह न केवल कीटों को दूर रखता है बल्कि पत्तियों को प्राकृतिक चमक भी देता है. साफ और स्वस्थ पत्तियां बाजार में बेहतर दाम और अच्छी गुणवत्ता देती हैं.
First Published :
January 02, 2026, 17:11 IST
सर्द मौसम में भी मुलायम रहेंगी सोया की पत्तियां, जानें सिंचाई का सही फार्मूला











