Last Updated:January 03, 2026, 05:41 IST
Magh Mela 2026: महाकुंभ में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल चाय की दुकान सनातनी चाय ही थी. माघ मेला 2026 में एक बार फिर से सनातनी चाय की दुकान को लगाया गया है, जहां पर एडिशनल शुगर के रूप में गुड़ का प्रयोग किया जा रहा है.
माघ मेले में वायरल हो गया सनातनी चाय.
प्रयागराजः माघ मेला क्षेत्र में वैश्विक रूप से इस बार भारी संख्या में स्वादिष्ट व्यंजन की दुकान लगी है. उन दुकानों पर स्थानीय जायकों के साथ अगल-बगल के क्षेत्र में मशहूर खाने-पीने की व्यंजन ग्राहकों को परोसे जा रहे हैं. ऐसे में माघ मेला क्षेत्र में हर एक व्यक्ति अपने अलग अंदाज से अपनी दुकान को सबसे अलग कर रहा है. ऐसा ही कुछ नजर और अनोखा स्वाद सेक्टर नंबर एक कि तिकुनिया चौराहे पर मौजूद सनातनी चाय की दुकान लोगों के बीच अपने जाएके और सनातनी नाम से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सनातनी दुकान
महाकुंभ में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल चाय की दुकान सनातनी चाय ही थी. माघ मेला 2026 में एक बार फिर से सनातनी चाय की दुकान को लगाया गया है, जहां पर एडिशनल शुगर के रूप में गुड़ का प्रयोग किया जा रहा है और कई प्रकार से फ्लेवर वाली चाय तैयार कर लोगों को परोसी जा रही है.
20-30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
संगम की रेती पर माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व- पौष पूर्णिमा पर शनिवार को 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की मेला प्रशासन ने उम्मीद जताई है. पौष पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवासियों का एक माह का कल्पवास शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा. प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पौष पूर्णिमा का स्नान का मुहूर्त शनिवार को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगा तथा इस मौके पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की संभावना है.
माघ मेले में बनाए गए 10 स्नान घाट
उन्होंने बताया कि इस माघ मेले में 10,000 फुट क्षेत्र के 10 स्नान घाट बनाए गए हैं, जबकि 2023-24 में 8,000 फुट के घाट बनाए गए थे. अग्रवाल के अनुसार पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने माघ मेला के लिए लोगो (प्रतीक चिह्न) जारी किया है. इसके अलावा, विद्युत विभाग ने मेला सेवा ऐप तैयार किया है जिसके माध्यम से लोग बिजली के खंभों में लगे क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. मंडलायुक्त ने बताया कि इसके अलावा, पहली बार माघ मेले में बाइक टैक्सी सेवा शुरू की गई है जिससे श्रद्धालुओं को स्नान घाट के नजदीक तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें ज्यादा पैदल चलना नहीं पड़ेगा.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Location :
Allahabad,Uttar Pradesh
First Published :
January 03, 2026, 05:41 IST
सनातनी चाय वाला हो गया वायरल, माघ मेले में लग रही भीड़, छककर पी रहे लोग











