संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया गद्दार, देश में छिड़ गई रार

Last Updated:January 01, 2026, 18:34 IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर टिप्पणी करने के बाद से बवाल शुरू हो गया है. एक तरफ जहां हिंदू साधु-संतों ने संगीत सोम के बयान का समर्थन किया है, तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस बयान का विरोध किया है.

संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया गद्दार.

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर टिप्पणी करने के बाद से बवाल शुरू हो गया है. एक तरफ जहां हिंदू साधु-संतों ने संगीत सोम के बयान का समर्थन किया है, तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस बयान का विरोध किया है.

शाहरुख खान पर क्या बोले देवकीनंदन ठाकुर
आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहमी से हत्या की जा रही है. उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का बलात्कार किया जा रहा है. ऐसी क्रूर हत्याओं को देखने के बाद कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है, खासकर वह व्यक्ति जो खुद को एक टीम का मालिक कहता है? वह इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि उसी देश के एक क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे?’

‘हिंदू समुदाय ने भी दिया आपको प्यार’
इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘इसी देश ने आपको हीरो, सुपरस्टार बनाया और इतनी ताकत दी कि आप एक क्रिकेट टीम के मालिक हैं. इससे पहले आप क्या थे? आप एक टीवी सीरियल में काम करते थे, दिन में 500-1000 रुपये कमाते थे. हिंदू समुदाय ने भी आपको बहुत प्यार दिया. इन सबका नतीजा क्या है? आप इस देश का कर्ज कैसे चुकाएंगे? क्या एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लाकर और उसे हमारी धरती पर खिलाकर? हम केकेआर प्रबंधन और उनके बॉस से कहेंगे, इसे समझें और उस क्रिकेटर को टीम से हटा दें. माफी और पश्चाताप के प्रतीक के रूप में, उस क्रिकेटर को दिए जा रहे 9.2 करोड़ रुपये उन हिंदू बच्चों के परिवारों को दिए जाने चाहिए जिनकी हत्या की जा रही है वहां’

‘मेरी उनसे कोई निजी दुश्मनी नहीं’
इसके अलावा देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, ‘मैं शाहरुख खान से कभी नहीं मिला. मैं उन्हें जानता भी नहीं. मैंने उनके पोस्टर देखे हैं. मेरा उनसे इससे ज्यादा कोई लेना-देना नहीं है. मैं फिल्में नहीं देखता. मैं ऐसे काम नहीं करता जिससे दुनिया की छवि खराब हो. मेरी उनसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है. मैं एक हिंदू धर्मगुरु हूं, और हिंदुओं की हत्या हो रही है. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या हो रही है, और आपने अपनी टीम में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल कर लिया है?”

शाहरुख खाने पर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य
वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, ‘बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार पर बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. हिन्दुओं के सहयोग से ही बांग्लादेश बना था, वहां की सरकार को समझना चाहिए, हम सहन नहीं करेंगे, हमारी सरकार को आक्रामक रूख अपनाना चाहिए.’

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

First Published :

January 01, 2026, 18:34 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति