‘शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया, क्यों नहीं बता रहे?’ राघव चड्डा मामले में कूदे हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष, लगाए कई गंभीर आरोप

Naveen Jaihind on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को न केवल राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, बल्कि संसद में उनके बोलने पर भी कैंची चला दी। अब इसे लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मसले पर हरियाणा से ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद का बयान सामने आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नवीन जयहिंद ने करीब 2 मिनट का वीडियो जारी कर कहा कि राघव चड्ढा को अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि वो इंग्लैंड हनीमून के लिए नहीं, बल्कि अपनी आंख का इलाज कराने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि राघव को बताना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में उन्हें मुर्गा बनाकर पीटा गया था।

नवीन जयहिंद ने लगाए गंभीर आरोप

नवीन जयहिंद ने कहा कि बताया जा रहा है कि हमारे पुराने साथी राघव चड्ढा, जो राज्यसभा में सांसद है, उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया गया है। मैं कहना चाहता हूं कि वो दिल्ली और पंजाब के राजदार और मालदार हैं।ॉ

‘शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया’

उन्होंने आगे कहा कि एक वीडियो देखा जिसमें राघव ने कहा कि मैं दरिया हूं, सैलाब आएगा। जब उस समय सैलाब आया था, उन्हें आंख में चोट लगी थी। इंग्लैंड जाकर उन्हें अपनी आंख का इलाज कराना पड़ा था। वो बात क्यों नहीं बताते? राघव चड्ढा को बताना चाहिए कि उन्हें अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। वह यह बात लोगों को क्यों नहीं बता रहे?

‘आप रोते रहे, लेकिन किसी ने सपोर्ट नहीं किया’

नवीन ने कहा कि जितने मालदार, जितने सूटकेस, जितनी डीलिंग हुई थी, यह क्यों नहीं बताते? मेरे भाई राघव चड्ढा आप इतना बोलते हैं तो वो भी बोलें। बताएं कि वो चार लोग कौन थे जो वहां पर बैठे थे, जहां आपको मुर्गा बनाया और पीटा गया। आपसे मालदार मामले (लेनदेन के मामले में) में पूछताछ की गई। आप रोते रहे, लेकिन किसी ने भी आपका समर्थन नहीं किया। अब क्या बताने की जरूरत है? यह तो बहुत पहले हुआ है।

उस पिटाई के बारे में बताओ- नवीन जिंदल

उन्होंने आगे कहा कि एक सांसद ने कम से कम पिट के बता तो दिया। उन्होंने कम से कम इतनी तो हिम्मत की। हिम्मत करो राघव। राघव नाम बहुत तगड़ा नाम है। हिम्मत करो और उस पिटाई के बारे में बताओ। बताओ इंग्लैंड क्यों गए थे। लोग सोच रहे हैं कि बीवी के साथ घूमने गए थे, लेकिन बेचारे की बड़ी मुश्किल से आंख ठीक हुई है। भारत में तो आंख भी ठीक नहीं हुई थी। पुरानी यादें याद रखना।

राघव चड्ढा और AAP के बीच खिंची तलवार

बता दें कि आम आदमी पार्टी और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तलवार खिंच गई है। राज्यसभा में AAP के उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने बयान जारी कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। ‘आम आदमी’ को मेरा संदेश।’ इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ चुप्पी पर सवाल उठाए। नेताओं ने राघव चड्ढा से पूछा कि वह भाजपा और मोदी से इतना डरते क्यों हैं और क्यों अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठाते। 

यह भी पढ़ें: AAP और राघव चड्ढा में खिंची तलवार, सौरभ भारद्वाज का प्रहार, कहा- आपने PM या BJP के खिलाफ कोई मुद्दे नहीं उठाए, सब जेल गए लेकिन आप…



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति