वाराणसी में NDA में दरार, पिंडरा के BJP विधायक के खिलाफ लामबंद हुई सुभासपा

Last Updated:May 08, 2026, 17:04 IST

Politics News: वाराणसी में सुभासपा और भाजपा के बीच कुछ खटास आ गई है. बीती कुछ घटनाओं को लेकर दोनों पार्टी आमने सामने आ गई है. ऐसे लगता है कि एनडीए में दरार आ गई है. सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने कह दिया है कि विधायक अवधेश सिंह को नहीं पता कि कि जब तक सुभासपा के रंग की पीली हल्दी नहीं लगेगी विधायक नहीं बन पाएंगे.

विधायक अवधेश के खिलाफ सुभासपा का गुस्सा फूटा.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सियासी पारा चरम पर है. यहां सुभासपा और भाजपा में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. बीती कुछ घटनाओं को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और भाजपा आमने सामने आ गई है. इसी को लेकर यहां सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जताया है. उन्होंने स्थानीय पिंडरा विधायक अवधेश सिंह को आड़े हाथ लिया और उनके खिलाफ नाराजगी जताई. आरोप है कि भाजपा विधायक अवधेश सिंह जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं. उनके इशारे पर पुलिस सुभासपा कार्यकर्ताओं को साजिशन झूठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित कर रही है.

हमारे ऊपर जबरन फर्जी मुकदमा दर्ज

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय राजभर और जिला अध्यक्ष उमेश राजभर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के इशारे पर पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि सुभासपा कार्यकर्ता ने कहा कि हमारे ऊपर जबरन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसलिए अब हमने तय कर लिया है कि अगर वह 2027 चुनाव में लड़ेंगे तो उनका समर्थन हम नहीं करेंगे. इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भले ही हम भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में है. पर यह हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि मोदी योगी से बैर नहीं भाजपा विधायक की खैर नहीं.

यह है मामला

दरअसल, वाराणसी के फूलपुर इलाके के मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर सुभासपा कार्यकर्ता अक्षय राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. आरोप है कि इसी पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया. अब इसको लेकर सुभासपा कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं. मुकदमे के खिलाफ सभी अधिकारियों से मिले. सुभासपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता वाराणसी पहुंचे.

जब तक सुभासपा के रंग की पीली हल्दी नहीं लगेगी…

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक कुछ खास लोगों की राजनीति करते हैं. 2027 के चुनाव में उनका विरोध किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो सुभासपा का विधायक पिंडरा सीट से बनाया जाएगा. सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर ने कहा कि हमारा बीजेपी से गठबंधन है. विधायक से गठबंधन नहीं है. उनके इशारे पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. अवधेश सिंह को पता नहीं कि जब तक सुभासपा के रंग की पीली हल्दी नहीं लगेगी विधायक नहीं बन पाएंगे.

प्रदेश अध्यक्ष रुद्रप्रताप राजभर ने कहा पंडा विधायक जातिगत राजनीति कर रहे हैं. अवधेश सिंह को नहीं पता है कि सुभासपा के पास कार्यकर्ताओं का एक बड़ा कारवां है. उनकी जगह किसी और को पिंडरा से चुनाव लड़ाया जाए.खासतौर से सुभासपा से किसी व्यक्ति को चुनाव लड़ाया जाए. जिला अध्यक्ष उमेश राजभर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर को पूरी घटना स्वागत कर दिया गया है. हमने बहुत सहयोग किया लेकिन विधायक कभी छोटे कार्यकर्ता को लेकर नहीं चलना चाहते.

मोदी-योगी से बैर नही, BJP विधायक की खैर नहीं… वाराणसी में एनडीए में दिखी दरार, सुभासपा और भाजपा आमने-सामने, जानें मामला

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति