Last Updated:January 02, 2026, 17:52 IST
Lucknow News: लखनऊ में रेलवे लाइन के किनारे अवैध रूप से बनाई गई बस्ती पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. लखनऊ में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप बसे लोगों पर बुलडोजर चला है और उनकी बसाई गई बस्ती को जमींदोज किया गया. कथित तौर पर यहां अवैध रूप से रह रहे लोग रोहिंग्या-बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं.
लखनऊ में 440 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर
लखनऊ: देशभर में रोहिंग्या-बांग्लादेशी लोगों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ सरकार एक्शन मोड में है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या-बांग्लादेशी लोगों पर बुलडोजर एक्शन चला है. लखनऊ में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप बसे लोगों पर बुलडोजर चला है और उनकी बसाई गई बस्ती को जमींदोज किया गया.
लखनऊ के निराला नगर और डालीगंज इलाके में करीब 440 झुग्गी-झोपड़ियों को प्रशासन के आदेश के बाद ध्वस्त किया गया. कथित तौर पर यहां अवैध रूप से रह रहे लोग रोहिंग्या-बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं. पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की.
विभाग लगातार दे रहा था नोटिस
अधिकारियों का कहना है कि रेलवे लाइन के किनारे अवैध रूप से बस्ती खड़ी कर दी गई थी और विभाग लगातार इन्हें बस्ती हटाने का आदेश दे रहा था. बस्ती निर्माण से सुरक्षा और परिचालन, दोनों को खतरा था. नोटिस देने के बाद भी जब लोगों ने बस्ती नहीं हटाई, तो मजबूरन प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा.
सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा
प्रशासन ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात थी. प्रशासन का कहना है कि रेलवे लाइन के पास अवैध बस्तियां न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा है. इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 17:52 IST
लखनऊ में 440 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बसे लोगों की बस्ती ध्वस्त











