राधे-राधे..फिर कुंज गलियों में कुलदीप यादव, वृंदावन में बस चुका क्रिकेटर का मन
Last Updated:October 16, 2025, 10:15 IST
Kuldeep Yadav Vrindavan: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव का वृंदावन को लेकर स्नेह किसी से छिपा नहीं है. कुलदीप का बांके-बिहारी से गहरा नाता है.
कुलदीप यादव वृंदावन
नई दिल्ली: मैदान पर विरोधियों पर कहर बनकर टूटने वाले क्रिकेटर कुलदीप यादव असल जीवन में बेहद धार्मिक हैं. कुलदीप यादव जब क्रिकेट टूर पर नहीं होते तो सीधे वृंदावन पहुंच जाते हैं.
बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने एकबार फिर पवित्र नगरी वृंदावन की यात्रा की और इसकी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत में खुद को डुबोया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज अपलोड की हैं.
View this post on Instagram
इन फोटोज वीडियोज में बांके-बिहारी लाल मंदिर का प्रांगण नजर आता है. कुलदीप यादव वृंदावन की कुंजी गलियों में भक्ति मार्ग पर चलते नजर आ रहे हैं. साथ में उन्होंने लिखा है, राधे-राधे…
विश्व विख्यात है बांके-बिहारी मंदिर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर का पौराणिक महत्व है. इस मंदिर की मूर्ति स्वयंभू मानी जाती है. कहा जाता है कि वृंदावन वह भूमि है जहां श्रीकृष्ण ने रासलीला की थी और बांके बिहारी उन्हीं लीलाओं के साक्षात स्वरूप हैं.
AUS के खिलाफ टी-20 सीरीज में दिखेंगे
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कुलदीप यादव ने आठ विकेट झटके थे. इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था. अब यह ‘चाइनामैन’ आपको जल्द ही ऑस्ट्रेलिया टूर पर नजर आने वाला है. 29 अक्टूबर से शुरू होने जा रही पांच मैच की टी-20 सीरीज में 31 साल के कुलदीप अपनी गेंद घूमाते नजर आएंगे. उन्हें वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 16, 2025, 10:15 IST











