रहाणे या सरफराज नहीं…रोहित शर्मा के गुरु के बेटे ने मुंबई की टीम को बचाया

होमखेलक्रिकेट

रहाणे या सरफराज नहीं…रोहित शर्मा के गुरु के बेटे ने मुंबई की टीम को बचाया

Last Updated:October 15, 2025, 19:42 IST

रोहित शर्मा के कोच के बेटे सिद्धेश लाड ने शतकीय पारी खेलकर मुंबई को मुश्किल से निकाला. रणजी ट्रॉफी के मुकाबले बुधवार से शुरू हो गए. मुंबई और जम्मू-कश्मीर की टीम आमने सामने हैं. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, मुशीर खान और आयुष म्हात्रे से जैसे स्टार खिलाड़ी फेल हो गए. लेकिन सिद्धेश लाड ने शतकीय पारी खेलकर मुंबई को बड़े स्कोर पर पहुंचा दिया.

सिद्धेश लाड ने खेली शतकीय पारी.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड के बेटे सिद्धेश लाड ने रणजी ट्रॉफी मैच में शतक जड़कर मुंबई को बड़े स्कोर पर पहुंचा दिया है. रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के पहले दिन मुंबई की टीम श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. मुंबई ने पहले दिन ही 300 के पार अपना स्कोर पहुंचा दिया. इस मैच में जहां अजिंक्य रहाणे, मुशीर खान, सरफराज खान और आयुष म्हात्रे का बल्ला हल्ला नहीं बोल सका वहीं पर 33 साल के सिद्धेश लाड ने शतक ठोककर खूब वाहवाली लूटी.

सिद्धेश लाड (116) के शतक और शम्स मुलानी की नाबाद 79 रन की पारी से मुंबई ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट पर 336 रन बनाए. टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम युवा स्टार आयुष म्हात्रे (28) और मुशीर खान (00) के विकेट जल्दी गंवाने के बाद चार विकेट पर 141 रन बनाकर संकट में थी. पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (27) और भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान (42) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.

सिद्धेश लाड ने खेली शतकीय पारी.

लाड (156 गेंद, 17 चौके, तीन छक्के) और मुलानी (125 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) ने इसके बाद पांचवें विकेट के लिए 159 रन जोड़कर पारी को संभाला. स्पिनर आबिद मुश्ताक ने पारी के 70वें ओवर में लाड को विकेटकीपर कन्हैया वधावन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. युद्धवीर सिंह (82 रन पर दो विकेट) ने म्हात्रे और रहाणे को जल्दी पवेलियन भेजकर जम्मू-कश्मीर को अच्छी शुरुआत दिलाई. लाड और मुलानी ने इसके बाद पारी को संवारा.

हैदराबाद में दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान (नाबाद 91), आयुष डोडेजा (नाबाद 97) और कप्तान आयुष बडोनी (53) के अर्धशतक से दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट पर 256 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर सांगवान और डोडेजा क्रीज पर थे. दोनों चौथे विकेट के लिए 149 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे. बडोनी ने सांगवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़कर पारी को संभाला.

चामा मिलिंद (34 रन पर दो विकेट) ने बडोनी को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। बडोनी ने 72 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके मारे. राजसमंद में छत्तीसगढ़ ने अजय मंडल के नाबाद 116 रन की बदौलत राजस्थान के खिलाफ सात विकेट पर 287 रन बनाए. खलील अहमद (65 रन पर दो विकेट) और अंकित चौधरी (41 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने छत्तीसगढ़ ने 49 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन मंडल ने आशुतोष सिंह (44), आदित्य सरवते (43) और वासुदेव बारेथ (नाबाद 46) के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा. पुडुचेरी में हिमाचल प्रदेश ने वर्षा से प्रभावित पहले दिन मेजबान टीम के खिलाफ पांच विकेट पर 176 रन बनाए. मयंक डागर (नाबाद 82) और एकांत सेन (50) ने हिमाचल की ओर से अर्धशतक जड़े.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 19:42 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति