ये हैं सुल्तानपुर के 5 सबसे खतरनाक चौराहे, यहां लापरवाही पड़ सकती है भारी

Last Updated:March 12, 2026, 10:04 IST

सड़क दुर्घटना आए दिन होती रहती है खासकर भारी आबादी वाले छोटे शहरों में कई चौराहे ऐसे होते हैं जहां पर ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से या फिर चौराहों के संरचनात्मक ढांचे को देखकर दुर्घटनाएं होती रहती तो आईए जानते हैं सुल्तानपुर शहर के ऐसे पांच चौराहों के बारे में जहां से यदि आप गुजरते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है वरना गलत डायरेक्शन और लापरवाही

अमहट चौराहा सुल्तानपुर का एक एक्सीडेंटल चौराहा माना जाता है, क्योंकि इस चौराहे के माध्यम से प्रदेश की राजधानी लखनऊ और भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के अलावा दो महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी की तरफ रास्ते गए हैं, जिसके चलते यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ऐसे में अगर आप इस चौराहे से गुजर रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए.

टाटिया नगर चौराहा सुल्तानपुर का सबसे व्यस्ततम चौराहा माना जाता है. यह चौराहा प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या और प्रयागराज की तरफ, वहीं सुल्तानपुर से बलिया की तरफ मार्ग को गुजरता है, यहां कई तरह के कट बनाए गए हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है.

सुल्तानपुर शहर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर टेढुईई तिराहा एक्सीडेंटल तिराहा के तौर पर जाना जाता है, क्योंकि यहां पर सुल्तानपुर से अयोध्या और सुल्तानपुर से अखंड नगर की तरफ रास्ता गया हुआ है. यहां सही तरीके की बैरिकेडिंग आदि का प्रबंध न होने से दुर्घटनाएं काफी होती हैं. ऐसे में अगर आप इस तिराहे से गुजर रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुल्तानपुर शहर से लगभग 2 किमी दक्षिण दिशा में मौजूद पयागीपुर चौराहा पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. यह चौराहा सुल्तानपुर से वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज को जोड़ता है. हालांकि इस चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया गया है लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

सुल्तानपुर के बस अड्डे पर भी आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि बस अड्डा चौराहे पर भी बसों के घुमाव और कई तरफ रास्तों के मोड़ से वाहनों के टकराव की स्थिति बनती है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ऐसे में जब भी आप बस अड्डा चौराहा से गुजरें तो बहुत ही सावधानी बरतें.

First Published :

March 12, 2026, 10:04 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति