यूपी में पड़ने वाली है भीषण ठंड, इन जिलों में भारी कोहरा, तापमान में आएगी बड़ी गिरावट, IMD ने जारी किया अलर्ट

वाराणसी: यूपी में कोहरे का कहर जारी रहेगा. शनिवार को भी नोएडा से लेकर वाराणसी तक सुबह सवेरे कोहरे की घनी चादर तनी रहेगी. मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.अनुमान है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी. इस गिरावट के बाद फिर यूपी में कोल्ड डे का कहर दिखाई देगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जनवरी को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह सवेरे के समय घने से घना कोहरा नजर आएगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जिलों में आज दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप भी खिली रहेगी.

यहां आज दिखेगा भयंकर कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती,  बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, कौशाम्बी, चित्रकुट, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और जालौन में 100 से 500 मीटर दृश्यता वाला घने से घना कोहरा नजर आएगा. वहीं कुछ जिलों में इस दौरान जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा भी छाएं रहने की उम्मीद है.

यहां येलो अलर्ट जारी
शनिवार को यूपी के कानपुरअमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कन्नौज,इटावा, औरया,मैनपुरी, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद और हापुड़ में भी कोहरा दिखेगा. वहीं इन जिलों में दिन चढ़ने के साथ भगवान भाष्कर के दर्शन भी होंगे. आज लखनऊ में ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से होगी. लेकिन दिन चढ़ने के साथ यहां धूप खिली रहेगी. भाष्कर के दर्शन भी होंगे.आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. हालांकि अगले 24 घंटे बाद यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी और कमी देखने को मिलेगी. वहीं बात आज दिल्ली से नोएडा की करें तो आज वहां दिन कर समय अच्छा खासा कोहरा नजर आएगा.मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

बदलने वाला है यूपी का मौसम
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है.अनुमान है अगले 24 से 48 घंटे में यहां ठंड और बढ़ेगी अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आएगी.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति