यूपी पुलिस को मिलेंगे 57000 सिपाही, 20 अप्रैल को होगी पासिंग आउट परेड

Last Updated:March 12, 2026, 08:29 IST

UP Police Bharti: यूपी पुलिस भर्ती के 57000 सिपाहियों की ट्रेनिंग 19 अप्रैल को पूरी हो रही है, 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा. इसके बाद सभी रिक्रूट यूपी पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे. लखनऊ में होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

UP Police Bharti :19 अप्रैल को पूरी हो रही 57 हजार सिपाहियों की ट्रेनिंग

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द ही 57000 सिपाही मिलने जा रहे हैं. बीते साल चयनित 60,244 सिपाहियों की बेसिक ट्रेनिंग 19 अप्रैल को पूरी हो रही है, जिसके बाद 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मुख्य परेड में शामिल हो सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी. लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों की 9 महीने की बेसिक ट्रेनिंग विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर शुरू हुई. इस दौरान करीब 3,000 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो सके या बीच में छोड़ गए. अब लगभग 57,000 रिक्रूट्स की ट्रेनिंग 19 अप्रैल को सफलतापूर्वक समाप्त हो रही है.

पासिंग आउट परेड की तैयारियां

20 अप्रैल को प्रदेश के सभी 112 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी. लखनऊ पुलिस लाइंस या संबंधित मुख्य केंद्र में मुख्य परेड होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सकते हैं. परेड में नए रिक्रूट्स मार्च पास्ट, सलामी और शपथ ग्रहण करेंगे. इस दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर यूपी पुलिस का हिस्सा घोषित किया जाएगा. तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें ड्रिल, यूनिफॉर्म फिटिंग, परेड रिहर्सल और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है.

पहली बार 12000 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड

इस बैच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार 12,000 से अधिक महिला अभ्यर्थी यूपी पुलिस में शामिल होने जा रही हैं. यह संख्या महिलाओं के लिए पुलिस सेवा में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है, और यह भर्ती उसी का परिणाम है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 08:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति