Last Updated:January 01, 2026, 14:20 IST
Kushinagar News: कुशीनगर में मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या से आक्रोश फैल गई. शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. लोग आरोपी मुस्लिम युवकों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं. मौके पर एक दर्जन थानों की फाॅर्स भी तैनात है और अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
Kushinagar News: कुशीनगर में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव
कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस वारदात से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और धरना शुरू कर दिया. बीते दिन नौशाद नामक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह नामक युवक पर चाकू से हमला किया था. गंभीर रूप से घायल निशांत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. हत्या से नाराज परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने नैका छपरा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. धरने के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. मौके पर अपर जिलाधिकारी (ADM) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पहुंच गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक दर्जन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. अधिकारी परिजनों से लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन अभी मानने को तैयार नहीं हैं.
पुलिस ने कहा- आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी ही चुकी है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी है और परिजन लगातार धरना दे रहे हैं.नए साल के पहले ही दिन जनपद में इस तनाव से प्रशासन भी सतर्क है.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
Location :
Kushinagar,Uttar Pradesh
First Published :
January 01, 2026, 14:20 IST










