Last Updated:March 11, 2026, 17:10 IST
CM Yogi Mother Controversy Live News Update: मौलाना के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. लखनऊ स्थित परिवर्तन चौक, हजरतगंज और भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने मौलाना के खिलाफ पोस्टर भी लगाए गए. वहीं आज लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है. हर अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी को.
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी मां और गाय को लेकर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की अभद्र टिप्पणी के विरोध में यूपी के कानपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में विरोध बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में अब तक 120 से अधिक शिकायतें मौलाना के खिलाफ मिल चुकी हैं. लखनऊ में आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी की गई है. इधर, मौलाना को भी जेल जाने का डर बैठ गया है. ऐसे में विक्टिम कार्ड खेल रहा है. सड़कों पर मुस्लिमों को उतरने के लिए भड़का रहा है. इस मामले से जुड़ी पल-पल की खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से…
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवा
सीएम योगी की मां के खिलाफ मौलाना की टिप्पणी से बवाल बढ़ गया है. सैकड़ों की संख्या में युवा लखनऊ के हजरतगंज पहुंच गए हैं. ये लोग मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही गिरफ्तारी की मांग कर रहे.
मौलाना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खेला विक्टिम कार्ड
सीएम की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को अब जेल जाने का डर सताने लगा है. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहा है. उसने मुसलमानों को अपनी गिरफ्तारी होने पर सड़कों पर उतरने के लिए उकसाया. कहा कि अगर मैं जेल गया तो सिर्फ व्हाट्सएप, ट्विटर पर पोस्ट ही करते रहना. मैदान पर उतर जाना, वहीं, जलसे के दौरान मुस्लिम युवाओं को मैदान में उतरने के लिए भड़काया.
कल भी लगे थे पोस्टर
बीते कल परिवर्तन चौक, हजरतगंज और भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने मौलाना के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टरों में 11 मार्च को हजरतगंज चौराहे स्थित गांधी पार्क में विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिए.
120 से ज्यादा शिकायतें
लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में पोस्टर लगे हैं. मौलाना सलीम पर अबतक प्रदेशभर में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 13:44 IST










