मेरठ में हैं और करनी है नए साल की शॉपिंग, तो नोट करें ये एड्रेस.. यहां बनारसी साड़ियों के साथ मिलेंगे कश्मीरी ड्राई फ्रूट

Last Updated:January 01, 2026, 14:41 IST

नववर्ष 2026 के पहले दिन अगर आप विभिन्न प्रकार की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो ऐसे सभी लोग मेरठ के जीआईसी मैदान में लगे खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव से खरीदारी कर सकते हैं. अधिकारी मान्या चतुर्वेदी के अनुसार यहां पर बनारस की साड़ी, सहारनपुर की लकड़ी के समान, कश्मीरी मेवे, बरेली की झुमकी से लेकर अन्य हर तरह के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं.

अगर आप भी नववर्ष 2026 के पहले दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं. ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां आप हर तरह की चीज आसानी से खरीद सके. तो ऐसे सभी लोगों के लिए मेरठ के जीआईसी मैदान में लगा रहा खादी एवं ग्राम उद्योग महोत्सव 2025 -26 बेहद खास साबित हो सकता है. जहां देश भर के वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट मौजूद है.

खासतौर पर महिलाओं में साड़ी के प्रति काफी आकर्षक देखने को मिलता है. उसमें भी अगर बनारस की साड़ी मिल जाए, तो कहना ही क्या. खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव में  बनारस की स्टाल भी मौजूद है, जहां आपको बनारसी साड़ियों की कई वैरायटी मिल जाएंगी.

इसी तरह से अगर आप सर्दी के मौसम में जम्मू कश्मीर के सूट या शॉल खरीदने की सोच रहे हैं. ऐसे सभी लोग भी इस महोत्सव से खरीदारी कर सकते हैं. क्योंकि यहां पर कश्मीर के अच्छी वैरायटी के हर तरह के शॉल भी स्टॉल पर मौजूद है. जिनकी कीमत की बात की जाए तो 500 रुपए से लेकर 10000 तक कीमत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी जम्मू कश्मीर घूमने जाए तो लोग बड़ी संख्या में ड्राई फ्रूट्स भी खरीद कर लाते हैं, क्योंकि वहां के ड्राई फ्रूट्स की बात ही अलग है. ऐसे में अगर आप मेरठ में ही ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं.  तो वह भी कश्मीर के तो महोत्सव में लगी कश्मीर की स्टाल अच्छी साबित हो सकती है. यहां बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, अंजीर सहित विभिन्न प्रकार की वैरायटी यहां आपको डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल जाएंगी.

पहले हर घर में गौरैया भी आपको घूमते हुए दिखाई देती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे संख्या कम होती जा रही है. ऐसे में मेरठ में ऊनी खिलौने पोशाक भी मिल जाएंगी. जहां से आप रंगों में रंगी हुई विभिन्न प्रकार की सजाने की गौरैया भी खरीद सकते हैं. सावन कनौजिया के अनुसार इसका मकसद यह है कि लोग पर्यावरण और गौरैया के प्रति जागरूक और सजग हो सके.

सर्दी के मौसम की शुरुआत हो गई है. अगर आप भी अपने लड्डू गोपाल के लिए अच्छी ड्रेस खरीदना चाहते हैं, तो ऐसे सभी लोग भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं. यहां पर मथूरा की लड्डू गोपाल की ड्रेस बनाने वाले भी आए हैं. इनके पास लड्डू गोपाल की हर तरह की सुंदर ड्रेस मौजूद है जिनकी कीमत की बात की जाए तो वह काफी कम है.

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर लकड़ी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में अगर आप लकड़ी से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान खरीदना चाहते हैं, तो यहां पर लगी स्टॉल से बेंच, सोफे, टेबल, अलमारी सहित अन्य प्रकार के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. जहां 500 से लेकर 20000 की कीमत में आपको सामान मिल जाएंगे.

इसी कड़ी में मुरादाबाद पीतल नगरी के क्षेत्र के लिए जाना जाता है. ऐसे में अगर आप भी पीतल से संबंधित पूजा के समान एवं अन्य प्रकार के बर्तन खरीदने की सोच रहे हैं. तो आपको यहां पर पीतल से संबंधित हर प्रकार की वैरायटी विशेष ऑफर के अंतर्गत उपलब्ध हो जाएगी, क्योंकि यहां पर घंटी, प्लेट से लेकर हर तरह की बर्तन मौजूद है. बताते चलें कि कालु एवं ग्रामोद्योग परिक्षेत्रीय अधिकारी मान्या चतुर्वेदी के अनुसार इस मेले में 85 स्टॉल लगी हुई है. जहां पर आप शहद, गुड, मसाले, खादी के वस्त्र, पीतल के बर्तन, आचार, आयुर्वेदिक दवाइयां, सहित विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट खरीदने के लिए एक ही स्थान पर सुविधा दी गई है. तीन जनवरी 2026 तक यह मेला चलेगा. ऐसे में आप सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं.

First Published :

January 01, 2026, 14:40 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति