मनी भट्टाचार्य की ‘दिल की लगन’ का बजा डंका, 2 दिन में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज, दर्शक भर-भरकर लुटा रहे प्यार

Last Updated:October 05, 2025, 13:30 IST

Mani Bhattacharya Film Dil Ki Lagan: मनी भट्टाचार्य की फिल्म ‘दिल की लगन’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गई है. सिर्फ दो दिनों में इस भोजपुरी फिल्म को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दर्शक इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल की लगान फिल्म की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत हीरोइन मनी भट्टाचार्य की फिल्म ‘दिल की लगन’ ने रिलीज के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. दो दिन पहले ये फिल्म Aura टेलीफिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई थी और इसे दो दिन में ही 10 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देख लिया है, जिससे ये साबित होता है कि इस भोजपुरी फिल्म पर ऑडियंस भर-भरकर प्यार लुटा रही है.

भोजपुरी का ये दौर पिछले दौर से बहुत अच्छा है. अब जो फिल्में आ रही है, वो दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ रही है. यानी दर्शक फिल्मों को देख रहे हैं. इसी दौर में मनी भट्टाचार्य और उपेन्द्र यादव की फिल्म ‘दिल की लगन दो दिन’ Aura टेलीफिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी और अभिनय दर्शकों को इतना पसंद आया कि इस फिल्म को दो दिन के अंदर ही 1.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है

झकझोर देगी फिल्म की कहानी

फिल्म के बारे में फिल्मनिर्माता संजीव शर्मा और नंदलाल यादव ने बताया कि कहानी बहुत रोमांचक है, जिसमें प्रेम और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती एक महिला के संघर्ष की कहानी है. किस तरह ठोकरों को खाती हुई समाज से लड़ती हुई एक महिला कैसे अपने दायित्वों को पूरा करती है, जो महिलाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है.

‘दिल की लगन’ की स्टार कास्ट

मनी भट्टाचार्य की ‘दिल की लगन’ फिल्म का निर्माण वैभव एंटरटेनमेंट और Aura टेलीफिल्म्स प्राइववेट लिमिटेड बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता संजीव शर्मा और नंदलाल यादव हैं. फिल्म का डायरेक्शन जेम्स पार्कर ने किया है. इस फिल्म में मनी भट्टाचार्य और उपेंद्र यादव के अलावा अयाज खान, हिमांशी सिंह, पानमती शर्मा, प्राची सिंह, मंटू लाल, आईसी मौर्या, सरोज सिंह और रवि जैसे सितारों ने अहम किरदारों को निभाया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

October 05, 2025, 13:30 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति