Last Updated:January 02, 2026, 13:59 IST
Mathura news: नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. औरंगाबाद जोन स्थित वार्ड 28 डिफेंस कॉलोनी से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के 50 नवीन विद्युत वाहनों का शुभारंभ किया गया.
ख़बरें फटाफट
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में ऐसे 50 नवीन विद्युत वाहनों को शुरू किया गया है. जो नगर में कचरा कलेक्शन का कार्य करेंगे और इन वाहनों को पर्यावरण को बचाने में अहम योगदान निभाएंगे. इतना ही नहीं यह सभी इलेक्ट्रिक वाहन निगम के विभिन्न वार्डों के लिए कचरा कलेक्शन का कार्य करेंगे. इससे शहर को स्वच्छ रखने में काफी मदद मिलेगी.
डोर टू डोर होगा कचरा कलेक्शन
कान्हा की नगरी मथुरा में 50 इलेक्ट्रिक वाहन जोड़े गए हैं. यह सभी इलेक्ट्रिक वाहन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य करेंगे और साफ-सफाई में अपना योगदान निभाएंगे. मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. औरंगाबाद जोन स्थित वार्ड 28 डिफेंस कॉलोनी से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के 50 नवीन विद्युत वाहनों का शुभारंभ किया गया. उन्होंने बताया कहा कि को 50 विद्युत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन नगर निगम सीमा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में संचालित किए जाएंगे.
पर्यावरण प्रदूषण से मिलेगी जनता को राहत
इन वाहनों के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही प्रदूषण में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा. यह पहल स्वच्छ शहर, स्वच्छ हवा एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में एक प्रभावी कदम है. कार्यक्रम के अंतर्गत औरंगाबाद जोन के डिफेंस कॉलोनी में इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ किया गया, जिससे भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को और अधिक सुगम बनाया जा सके. वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक वाहन बाढ़ में से कचरा तो कलेक्ट करेंगे ही, साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने में भी अपना योगदान निभाएंगे. डीजल से चलने वाले वाहन धुआँ अधिक करते हैं. पर्यावरण में वायु प्रदूषण होता है. जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती हैं. यह इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से वातावरण को स्वच्छ रखेंगे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Location :
Mathura,Mathura,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 13:59 IST
मथुरा में 50 इलेक्ट्रिक वाहन से डोर टू डोर कलेक्ट होगा कचरा










