मटन से ज्यादा गर्म! सर्दियों में इस खास पक्षी पर टूट रहे हैं नॉनवेज लवर्स, रामपुर का हॉटस्पॉट बना जायका दरबार

Last Updated:January 01, 2026, 12:30 IST

Bater Meat Benefits: रामपुर में सर्दियों में बटेर का मांस लोगों की पहली पसंद बन जाता है. जायका दरबार में बटेर को चार फ्लेवर ड्राई, फ्राई, तंदूर और ग्रेवी में तैयार किया जाता है. खासकर क्रीम-बटर बटेर का स्वाद और खुशबू लाजवाब होती है. बटेर का मांस प्रोटीन से भरपूर, पचने में आसान और शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है. यह ठंड में ताकत बढ़ाने, सुस्ती दूर करने और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है.

Bater Meat Benefits: रामपुर जिले में जैसे ही सर्दी का मौसम शुरू होता है, वैसे ही बटेर के मांस की मांग तेजी से बढ़ जाती है. लोगों का मानना है कि बटेर का मांस प्राकृतिक रूप से गर्माहट देने वाला होता है, जिससे ठंड के दिनों में शरीर को राहत मिलती है. यही वजह है कि सर्दियों में बटेर का नाम सुनते ही नॉनवेज प्रेमियों की जुबान पर पानी आ जाता है.

जायका दरबार में बटेर का जलवा
सर्दी के मौसम में जायका दरबार नॉनवेज लवर्स की फेवरेट जगह बन जाता है. शाम होते ही होटल के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं. बरेली, मुरादाबाद, काशीपुर, रुद्रपुर समेत दूर-दूर से लोग बटेर का जायका यानी स्वाद लेने आते हैं.

बटेर की तैयारी और फ्लेवर
होटल के ऑनर मोहम्मद अली बताते हैं कि जायका दरबार में हर साल नवंबर के महीने से बटेर बनना शुरू हो जाती है. बटेर को बनाने में विशेष सफाई का ध्यान रखा जाता है. इसे अच्छी तरह धोकर काटा जाता है और चार फ्लेवर में तैयार किया जाता है ड्राई, फ्राई, तंदूर और ग्रेवी.

कीमत
ड्राई बटेर: ₹149/पीस
क्रीम-बटर बटेर: ₹200/पीस
ग्रेवी बटेर: ₹250/पीस

बटेर की खासियत
जायका दरबार की खासियत इसकी क्रीम-बटर बटेर खास पसंद की जाती है. बटेर को लोहे की सींक पर सेककर घी लगाया जाता है, जिससे इसमें स्मोकी खुशबू आती है. इसके बाद तांबे के तसले में बटर-क्रीम और देसी मसाले डालकर हल्का फ्राई किया जाता है और प्याज, हरी चटनी और नींबू के साथ गरमा-गरम परोसा जाता है.

स्वास्थ्य लाभ
सर्दियों में बटेर को इसलिए ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि, बटेर का मांस शरीर में गर्माहट देता है, प्रोटीन से भरपूर और पचने में आसान होता है. यह ठंड में ताकत बढ़ाने और सुस्ती दूर करने में मदद करता है, इसलिए इसे आम मटन से भी अधिक गर्म माना जाता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Location :

Rampur,Uttar Pradesh

First Published :

January 01, 2026, 11:48 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति