‘भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल लोकतंत्र को डैमेज करने के लिए कर रही है’, राहुल गांधी का सरकार पर प्रहार

Rahul Gandhi, Parliament Winter Session: देश की संसद में शीतकालीन सत्र जारी है। आज संसद के लोकसभा में ‘चुनाव सुधारों पर चर्चा’ हो रही है। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने अपनी बात संसद के पटल पर रखी और मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

संसद के लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर चुनाव आयोग समेत अन्य संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल देश के लोकतंत्र को खत्म करने के लिए कर रही है। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी पर भी अपनी बात कही।    

विश्वविद्यालयों के कुलपति आरएसएस के- राहुल गांधी

संसद में राहुल गांधी ने कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति आरएसएस के हैं। इस पर सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर लोकसभा के अध्यक्ष और स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप अपने विषय चुनाव सुधार पर ही बोलिए। किसी संगठन का नाम मत लीजिए। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सभी लोग नेता प्रतिपक्ष को सुनने के लिए ही बैठे हैं। अगर वे विषय पर ही नहीं बोलेंगे तो सबका समय खराब क्यों कर रहे हैं? उसके बाद फिर राहुल गांधी अपनी बात बोलने लगे।

लोकतंत्र को डैमेज करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल- राहुल 

राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष के हंगामे पर कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा किया गया है। वीसी की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं, एक संगठन से जुड़ाव के आधार पर की गई है।

सीबीआई, ईडी पर भी एक संस्था से जुड़े लोगों ने कब्जा किया गया है। तीसरी संस्था चुनाव आयोग पर भी एक संस्था का कब्जा है, जो देश में चुनाव को कंट्रोल करती है। उन्होंने बताया कि उनके पास इसके सबूत हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल देश के लोकतंत्र को डैमेज करने के लिए कर रही है।

राहुल ने कहा कि सीजेआई को सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया से हटाया गया। मैं बैठा था, एक तरफ पीएम मोदी और अमित शाह बैठे थे और दूसरी तरफ मैं। किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया। दिसंबर 2023 में नियम बदलकर यह प्रावधान किया कि किसी भी चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता। यह 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया।

सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य वोट चोरी – राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने वोट चोरी मुद्दे पर भी अपनी बात कही। संसद में उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी कृत्य जो आप कर सकते हैं, वह है वोट चोरी। क्योंकि जब आप वोट को नष्ट करते हैं, तो आप इस देश के ताने-बाने को नष्ट कर देते हैं, आप आधुनिक भारत को नष्ट कर देते हैं, आप भारत के विचार को नष्ट कर देते हैं। जो लोग आपके पक्ष में हैं, वे एक राष्ट्र-विरोधी कृत्य कर रहे हैं।”



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति