बेकार समझकर न फेंकें इस पेड़ के पत्ते, औषधीय गुणों का खजाना! कई गंभीर बीमारियों में कारगर

Last Updated:January 01, 2026, 20:21 IST

Health tips: प्रकृति में ऐसे कई पौधे हैं, जिनके अनेकों फायदे होते हैं, लेकिन लोगों को इनके बारे में ज्यादा पता नहीं होता है. आज ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी पत्तियों में बेहद गुणकारी गुण होते हैं. आइए इस पौधे के गुणों के बारे में बताते हैं.

हमारे देश में कई ऐसी साग-सब्जियां फल और फूल पाए जाते हैं, जिनका उपयोग लोग रोजाना भोजन में तो करते हैं, लेकिन उनके असली स्वास्थ्य लाभों से अनजान रहते हैं. ऐसी ही एक बेहद फायदेमंद सब्जी है चुकंदर, लेकिन खास बात यह है कि केवल चुकंदर ही नहीं, बल्कि उसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. अक्सर लोग चुकंदर के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इनमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन ) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि चुकंदर की ही तरह इसके पत्ते भी एक औषधि है. इसकी पत्तियों का साग हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन के, सी, फोलेट आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर में होने वाली कई बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं.

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत: चुकंदर के पत्ते विटामिन-सी से भरपूर होने की वजह से इम्यूनिटी बूस्टर माने जाते हैं. यह पत्ते प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण से बचाव होता है और व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हाई ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल: चुकंदर की पत्तियों में नाइट्रेस मौजूद होता है, जो बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड और ओक्सीजन लेवल मेंटेन रखने में मदद करता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.

हड्डियों को बनाए मजबूत चुकंदर के पत्ते हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद हैं. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों की थकान दूर कर सकता है.

दिल को रखें स्वस्थ: चुकंदर के पत्तों को हृदय और रक्तचाप के लिए भी लाभकारी माना जाता है. चुकंदर के पत्तों में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा शरीर के रक्त प्रवाह को सुधारती है और धमनियों को स्वस्थ रखती है. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय रोग का खतरा कम होता है.

सर्दी जुकाम की समस्या में फायदेमंद: चुकंदर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर में सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव करते हैं. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि ये पत्ते इम्यूनिटी को बढ़ाकर शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बना सकते हैं.

First Published :

January 01, 2026, 20:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति