‘बाइक’ से ऊंचे-ऊंचे पेड़ पर चढ़ता है 51 साल का शख्स, आनंद महिंद्रा भी फैन
Last Updated:March 10, 2023, 17:31 IST
पेड़ पर चढ़कर फसल तोड़ना हमेशा एक चुनौतीपूर्ण काम होता है. इसके लिए किसान या बगीचा चलाने वाले लोग नई-नई तरकीब निकालते हैं. ऐसा ही इनोवेशन कर एक ट्री बाइक बनाई है कर्नाटक के एक शख्स ने, जिस पर बैठकर वो पेड़ पर चढ़ते हैं. रिपोर्ट- सौम्या
इस मशीन का वजन 45 किलो है. यह 1 लीटर पेट्रोल से कम से कम 70 से 80 पेड़ों पर चढ़ सकती है.
बाइक का इस्तेमाल 5 से 15 इंच चौड़े पेड़ों पर किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह 360 डिग्री घूमती है.
इस बाइक का इस्तेमाल सुपारी और नारियल के पेड़ों के साथ-साथ आम और कटहल के पेड़ के लिए भी किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह ट्री बाइक का नया वर्जन है. भट ने 2019 में सुपारी के पेड़ पर तेजी से चढ़ने के लिए इसे बनाया था. तब बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने उनकी खूब तारीफ की थी. इसके बाद भट्ट ने बाइक को बेच दिया.
भट्ट बताते हैं कि लोग मुझसे बार-बार पूछ रहे थे कि क्या मैं कुछ ऐसा बना सकता हूं जो अन्य पेड़ों पर भी चढ़ सके. मैंने टेस्टिंग की और कुछ विशेषज्ञों के संपर्क में आया. इसके बाद डिवाइस का अपडेटेड वर्जन बनाया.
इस डिवाइस पर कर्नाटक राज्य सरकार से 43,000 रुपए की सब्सिडी मिलती है, जिससे खरीदार के लिए इसकी कुल कीमत घटकर 1.12 लाख रुपए रह जाती है.
भट्ट कहते हैं कि यह मशीन किसानों के लिए एक वरदान है, क्योंकि पेड़ पर चढ़ने के लिए मजदूर नहीं मिलते हैं. ट्री बाइक को चलाना आसान है. महिलाएं और बच्चे भी इसका उपयोग कर सकते हैं.
First Published :
March 09, 2023, 14:15 IST










